Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IREvIND: मैच में नहीं होगा बारिश का खलल, ऐसे फ्री में देख सकते है अपने मोबाइल पर लाइव ये मैच

आयरलैंड और भारत के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाने वाला है। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बहुत ख़ास और ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह 100वां मुकाबला है और हर हाल में जीतना चाहेंगे।

इसी बीच आपको बता दें कि यह मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला जाने वाला है जहाँ का मौसम अभी तक तो अच्छा ही है और बारिश के आसार बहुत कम जताए जा रहे है। हालंकि बादल जरूर छाए रहेंगे लेकिन बारिश शायद ही होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

भारत ने द विलेज, डबलिन क्रिकेट ग्राउंड मालाहाइड पर इससे पहले कोई भी मैच नहीं खेला है और आज पहला मुकाबला इनके सामने इस ग्राउंड पर खेलने वाली है।

अगर हम मैदानी आंकड़ों पर एक नजर डालें तो यहाँ इससे पहले भी कई मुकाबले खेले गए है जिसमें शानदार खेल देखने को मिला है। इससे पहले यहाँ 6 टी-20 मैच खेले गए है जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 5 बार बाजी मारी है और बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

इस प्रकार आज के इस मैच में विराट कोहली टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे और इस ऐतिहासिक मैच में जीत हासिल करना चाहेंगे। तो आयरलैंड की टीम भी इस मैच में जीतने की पूरी उम्मीद के साथ उतरेगी क्योंकि यह उनका घरेलू मैदान है और प्रदर्शन भी अच्छा ख़ासा रहा है।

इस प्रकार आज इस मैच में बारिश का खतरा तो बहुत कम है लेकिन मौसम जरूर ठंडा बना रहेगा और बादल भी छाए रहेंगे। यह मैच भारत में रहने वाले लोग रात साढे आठ बजे से सोनी के विभिन्न चैनलों पर आसानी से देख पायेंगे। साथ ही सोनी लाइव के मोबाइल एप्प पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

The post IREvIND: मैच में नहीं होगा बारिश का खलल, ऐसे फ्री में देख सकते है अपने मोबाइल पर लाइव ये मैच appeared first on SportzWiki Hindi.