भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच द विलेज डब्लिन के मैदान पर खेला जाना है. भारत और आयरलैंड दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.
भारतीय टीम को इस मैच का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम मेजबान आयरलैंड की टीम को हलके में बिलकुल नहीं लेना चाहेगी.
दोनों टीमों के बीच आजतक खेला गया है सिर्फ एक मैच

आपकों बता दें, कि भारत और आयरलैंड की टीम के बीच आजतक मात्र 1 टी-20 मैच ही खेला गया है और इस टी-20 मैच को भारत की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था. भारत और आयरलैंड के बीच यह मैच टी-20 विश्व कप 2009 के दौरान खेला गया था.
पिच रिपोर्ट

द विलेज डब्लिन की पिच हमेशा से ही गेंदबाजो को मदद करती है. इस पिच पर हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्कोर करना मुश्किल रहा है. इसलिए यह मैच भी एक लो स्कोरिंग मैच हो सकता है.
इस पिच का पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 125 रन का रहा है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 126 रन का रहा है.
इस मैदान पर अबतक खेले गये 6 मैचों में 5 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है और मात्र एक मैच ही इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है.
आयरलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

आपकों बता दें, कि भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस आयरलैंड की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
आयरलैंड के कप्तान ने टॉस जीत कहा, हम टॉस जीत पहले गेंदबाजी करना चाहते है. हमें पता है, कि भारत बहुत अच्छे से रनों के लक्ष्य का पीछा करती है. इसलिए हम टॉस जीत गेंदबाजी कर रहे है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
The post IREvsENG : टॉस रिपोर्ट : आयरलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, कप्तान विल्सन ने बताया टॉस जीत गेंदबाजी करने का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.