Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IREvsENG : टॉस रिपोर्ट : आयरलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, कप्तान विल्सन ने बताया टॉस जीत गेंदबाजी करने का कारण

भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी टी-20 मैच द विलेज डब्लिन के मैदान पर खेला जाना है. भारत और आयरलैंड दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.

भारतीय टीम इस मैच को जीत सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. भारतीय टीम को इस मैच का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम मेजबान आयरलैंड की टीम को हलके में बिलकुल नहीं लेना चाहेगी.

भारत का पलड़ा रहा है आयरलैंड पर भारी 

आपकों बता दें, कि भारत और आयरलैंड की टीम के बीच आजतक मात्र 2 टी-20 मैच ही खेले गये है और दोनों टी-20 मैच को भारत की टीम ने जीता है. भारत और आयरलैंड के बीच एक मैच टी-20 विश्व कप 2009 के दौरान खेला गया था. वही दूसरा मैच इसी सीरीज में बुधवार को खेला गया था.

पिच रिपोर्ट 

यह मैच उसी मैदान पर होना है. जहां पिछला मैच खेला गया था. यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और इस पिच पर एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

इस पिच का पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 135 रन का रहा है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 127 रन का रहा है.

इस मैदान पर अबतक खेले गये 8 मैचों में 6 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है और सिर्फ दो मैच इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है.

आयरलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी 

आपकों बता दें, कि भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस आयरलैंड की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

टॉस जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान विल्सन ने कहा, यह थोड़ा अलग विकेट है, दूसरे पिच से अलग दिखता है. हमारे पहले गेंदबाजी करना चाहते है. पिछले मैच में उनके स्पिनरों ने हमारे सात विकेट लिए, लेकिन आज अगर हम बेहतर खेल सकते हैं, तो हमारे पास जीतने का एक मौका है.

The post IREvsENG : टॉस रिपोर्ट : आयरलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, कप्तान विल्सन ने बताया टॉस जीत गेंदबाजी करने का कारण appeared first on SportzWiki Hindi.