आयरलैंड और भारतीय टीम के बीच आज 27 जून बुधवार से दो टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाना वाला पहला टी-20 मैच डब्लिन के मैदान पर खेला जायेगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार है और पहले टी-20 मैच को जीत दोनों टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.
इस प्रकार है भारतीय 16 सदस्यी टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक,युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव
इस प्रकार है आयरलैंड की 14 सदयी टीम

गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम्स पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएंटर, बोयाड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन
भारत टीम की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मिलेगा मौका

आपकों बता दें, कि वाह क्रिकेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मौका मिलेगा. केएल राहुल का आईपीएल में शानदार फॉर्म रहा था. उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 659 रन बनाये थे. इस दौरान उनका
मनीष पांडे नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

वही वाह क्रिकेट की इसी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते है. मनीष पांडे के लिए आईपीएल 2018 भी कुछ खास नहीं रहा था.
आईपीएल में उनकी धीमी बल्लेबाजी के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी. मनीष पांडे को अपनी आईपीएल टीम से भी अंत के कुछ मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन से अपना स्थान गंवाना पड़ा था.
इस प्रकार हो सकती है भारत की संभावित एकादश
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह.
The post IREvsIND : आयरलैंड के खिलाफ केएल राहुल को मिलेगा मौका, यह स्टार खिलाड़ी होगा टीम से बाहर! appeared first on SportzWiki Hindi.