Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG !! जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविंद्र जडेजा की लगातार 6 गेंदों पर पड़े थे 6 छक्के, दर्ज हुआ था यह शर्मनाक रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में लगातार छ गेंदों पर छ छक्के लगाने का कारनामा तो कई बल्लेबाजों के नाम है लेकिन एक ऐसा भी गेंदबाज है जिनकी गेंदों पर लगातार छ गेंदों पर छ छक्के लगे थे लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है और वह है रविंद्र जडेजा।

वैसे तो आप शायद जानते ही होंगे कि क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने नीदरलैंड के खिलाफ साल 2007 के क्रिकेट विश्व कप में मारे थे जबकि युवराज ने भी इसी साल यह कारनामा किया था।

दरअसल आपको बता दें कि गिब्स ने यह कारनामा 50 ओवरों के विश्व कप में किया था जिसमें उन्होंने नीदरलैंड के गेंदबाज डान वैन बुंगे के एक ओवर में लगातार छ गेंदों पर छ छक्के लगाये थे और ये पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बल्लेबाज बन गये थे जिसमें किसी बल्लेबाज ने यह कारनामा किया हो।

वहीं अगर हम भारतीय स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की बात करें तो हालिया फॉर्म अच्छा नहीं है किन्तु कई सालों पहले बहुत जबरदस्त बल्लेबाजी करते थे। इन्होंने साल 2007 के टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर लगातार छ छक्के लगाये थे। लेकिन जडेजा के बारे में आपने कभी मैच तो देखा होगा लेकिन शायद आपको याद नहीं है।

जानिए कब पड़े थे जडेजा को लगातार छ गेंदों पर छ छक्के

याद हो कि साल 2010 में टी20 विश्व कप में भारत का एक मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भी खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और इसमें सबसे ज्यादा पिटाई तो रविंद्र जडेजा की हुई थी जब इनकी गेंदों पर खूब छक्के और चौके पड़े थे।

इस मैच में धोनी ने जड्डू को सिर्फ दो ही ओवर दिए थे और इन दो ओवरों में ही इन्होंने 38 रन लुटाये थे जिसमें छ गेंदों पर लगातार छक्के भी पड़े थे।

दरअसल हुआ यह था कि जडेजा ने पहले ओवर में पहली तीन गेंदों पर एक दो रन ही दिए लेकिन अगली तीन गेंदों पर उनको शेन वॉटसन ने छक्के लगाये थे और पूरे ओवर में उन्नीस रन बने थे। इसके बाद अगले ओवर की पहली तीन गेंदों पर डेविड वॉर्नर ने छक्के लगाकर जडेजा के नाम यह खराब रिकॉर्ड बन गया था। इस तरह पहले ओवर की आखिरी तीन गेंदों और दूसरे ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के पड़े थे।

हालांकि यह बात सही है कि इन्हें एक ओवर में तो छ छक्के पड़े थे लेकिन हाँ, उन्हें लगातार छ छक्के जरूर पड़े थे। वह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 49 रनों से भारत को हराया था।

The post OMG !! जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविंद्र जडेजा की लगातार 6 गेंदों पर पड़े थे 6 छक्के, दर्ज हुआ था यह शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.