Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG: आयरलैंड में बिना AC वाले होटल में रुकी है भारतीय टीम, हार्दिक ने किया खुलासा

भारत और आयरलैंड के बिच इस समय 2 मैचो की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. जिसके लिए भारतीय टीम इस समय आयरलैंड के डबलिन में ठहरी हुई है. लेकिन इस बीच भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद आपका भी मुंह खुला का खुला रह जायेगा. सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों के साथ ऐसा करेगा शायद ही किसी ने सोचा होगा.

पहले टी-20 पर भारत की विराट जीत

2 मैचो के इस टी-20 सीरीज की शुरुआत भारत ने अपने शाही अंदाज में किया. भारतीय टीम आईपीएल के बाद पहली बार किसी देश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने उतरी थी और भारतीय टीम का प्रदर्शन देख ऐसा नहीं लग रहा था, कि ये टीम पुरे 1 महीने के बाद फिर से टी-20 खेल रही है.

भारत ने शिखर धवन और रोहित शर्मा के शानदार शुरुआत की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बना डाले. इस बीच काफी लम्बे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा ने शानदार तरीके से फॉर्म में वापसी की, लेकिन सिर्फ 3 रनों से वो अपना शतक लगाने से चुक गये. हालाँकि रोहित और धवन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद कुलदीप-चहल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ये मैच 76 रनों से अपने नाम किया.

हार्दिक का खुलासा बिना एसी के रूम में ठहरी है टीम

भारतीय टीम के जीत के बीच ही टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी से एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे, कि जिन खिलाड़ियों की बदौलत बीसीसीआई आज दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बनी हुई है, वो अपने खिलाड़ियों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है.

 

हार्दिक ने अपनी इन्स्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है, कि “पहली बार ऐसे होटल में ठहरा हूं, जहां एसी नहीं है. इस होटल का नाम है, पोर्टमैरनॉक, ये एक फोर स्टार होटल है.”

 

 

The post OMG: आयरलैंड में बिना AC वाले होटल में रुकी है भारतीय टीम, हार्दिक ने किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.