इन दिनों मीडिया में बॉलीवुड के अभिनेता और निर्माता अरबाज खान काफी सुर्खियों में चल रहे है. हालाँकि, वह अपने आईपीएल में किये गये सट्टेबाजी के आरोपों के चलते सुर्खियों में चल रहे है. सोनू जलान नाम के एक सटोरी ने ठाणे पुलिस को अरबाज खान का नाम बताया था.
खुद किया है अपना गुनाह कबूल

आपकों बता दें, कि बॉलीवुड के अभिनेता अरबाज खान ने सट्टेबाजी में लिप्त पाये जाने का गुनाह खुद कबूल किया था. ठाणे की पुलिस ने अरबाज खान से पूछताछ की थी और उन्होंने खुद बताया था, कि वह पिछले 5-6 आईपीएल से सट्टेबाजी कर रहे है. उन्होंने पुलिस को यह भी बताया, कि वह करीब 2.75 करोड़ रूपये आईपीएल के मैचों में हार चुके थे.
गुजरात लायंस टीम के मालिक के संग हो रही तस्वीर वायरल

गुजरात लायंस की टीम 2016 व 2017 में आईपीएल का टूर्नामेंट खेली थी. आपकों बता दें, कि आईपीएल 2016 में जहां गुजरात लायंस की टीम प्लेऑफ़ में पहुंची थी. वही आईपीएल 2017 में गुजरात लायंस की टीम सातवें पायदान पर रही थी.
गुजरात लायंस टीम के कप्तान सुरेश रैना थे और उनकी टीम में रविन्द्र जडेजा व ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे.
गुजरात लायंस टीम के मालिक युवा केशव बंसल थे. जो इंटेक्स मोबाइल कंपनी के भी मालिक है. केशव बंसल की सट्टेबाजी में फंसे अरबाज खान के साथ गुजरात लायंस का मैच देखते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.
फिक्सिंग का संदेह पैदा कर रही है दोनों की एक साथ तस्वीर

अरबाज खान और केशव बंसल की एक साथ तस्वीर गुजरात लायंस के मैचों में फिक्सिंग का संदेह पैदा कर रही है. अरबाज खान इस तस्वीर में केशव बंसल के साथ मैच देखते हुए दिखाई दे रहे है और अब इस बात का भी संदेह भी जताया जा रहा है, कि कही केशव बंसल की टीम गुजरात लायंस के मैच तो फिक्स नहीं होते थे. क्योंकि आईपीएल 2016 में टेबल टॉपर होने के बावजूद भी टीम प्ले ऑफ के अपने दोनों मुकाबले हारकर प्ले ऑफ से बाहर हो गयी थी और उस साल आईपीएल का फाइनल मुकाबला हैदराबाद और बैंगलोर के बीच खेला गया था, जिसमे हैदराबाद चैम्पियन बनी थी.
जबकि आईपीएल 2017 में टीम पॉइंट टेबल के नीचले पायदान पर दिल्ली डेयर डेविल्स से उपर रही थी.
अरबाज खान के सट्टेबाजी में फंसने के बाद और अब सोशल मीडिया में गुजरात लायंस के मालिक के संग मैच देखने की तस्वीर वायरल होने के बाद यह संदेह उठाना कही ना कही जायज भी लग रहा है.
The post OMG इस आईपीएल टीम के मैच हो सकते है फिक्स, परेशानी में पड़ सकते है कई बड़े नाम appeared first on SportzWiki Hindi.