Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

On This Day: 43 साल पहले आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने 138 गेंद खेलकर बनाये थे 0 रन

साल 1975 की बात है जब आज ही के दिन क्रिकेट जगत में एक नए टूर्नामेंट का आगाज हुआ था। जिसमें 8 अंतर्राष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया था और इसमें सिर्फ 15 ही मुकाबले खेले गए थे। दरअसल हम बात कर रहे है क्रिकेट विश्व कप की जिसकी शुरुआत आज ही के दिन साल 1975 में हुई थी। यह पहला ही संस्करण था इस कारण 8 टीमों के भाग लेने के बाद भी महज 15 ही मुकाबले खेले गए थे।

इस पहले विश्व कप में पहले ही मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड से हुआ था जिसमें भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब तक 10 और संस्करण खेले जा चुके है अर्थात इस संस्करण को मिलाकर कुल 11 विश्व कप का समापन हुआ है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है।

क्या हुआ था आज ही के दिन इस मैच में

साल 1975 में जाकर देखें तो आज ही के दिन इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीमों के लिए यह दिन बहुत ख़ास था क्योंकि इन्हें विश्व कप के पहले ही मैच में खेलने का मौका मिला था। भारतीय टीम के कप्तान उस समय भारतीय टीम के कप्तान श्रीनिवास वेंकटराघवान थे तो इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनेस थे। मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चुना था और भारत को बड़ा लक्ष्य दिया था।

बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 60 ओवरों के इस मैच में विकेट पर 334 रन बनाए थे जिसमें डेनिस एमिस ने 137 रनों की पारी खेली थी और यह विश्व कप का पहला शतक था। भारत की तरफ से सैयद अदीब अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए थे।

तो सुनील गावस्कर ने फेर दिया था भारत के पहले ही मैच में पानी

335 रनों का लक्ष्य भारत के लिए बहुत लक्ष्य था और यह सबको ही पता था कि भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पायेगी और यही हुआ और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर है। भारतीय टीम की शुरुआतसुनील गावस्कर और एकनाथ सोलकर ने की थी। पहला विकेट 21 रन पर ही गिर गया था लेकिन गावस्कर टिके हुए थे।

इस दौरान गावस्कर ने इतनी गेंदे खेली कि पहले ही मुकाबले बड़े से बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम होता गया। हालाँकि, सभी को यही उम्मीद थी गावस्कर कुछ गेंदें खेलकर रन बनायेंगे लेकिन न जानें उस दिन उनको क्या हो गया था कि गेंद उनके बल्ले पर बिलकुल ही नहीं आ रही थी। अंत तक नाबाद रहते हुए इन्होंने महज 36 रन बनाये थे. जिसके लिए इन्हें 174 गेंदों का सामना करना पड़ा था। आपकों बता दें, कि 138 गेंदों पर तो सुनील गावस्कर कोई रन भी नहीं बना पाये थे.

भारतीय टीम 60 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर भी महज 132 रन ही बना पायी थी और मैच में टीम इंडिया का रन रेट आज के दिन में टेस्ट मैच से भी बत्तर था क्योंकि उस मैच में महज 2.2 की रन रेट से रन बने थे और मुकाबला 202 रनों से हारा था। यह मैच सुनील गावस्कर शायद आज भी नहीं भूल पायेंगे।

The post On This Day: 43 साल पहले आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने 138 गेंद खेलकर बनाये थे 0 रन appeared first on SportzWiki Hindi.