लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली फिलहाल रिलैक्स मोड में हैं. और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. 14 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले विराट ने अपनी पत्नी बॉलिवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में उनके साथ एक पपी भी नजर आ रहा है.
विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है. इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब तक इस फोटो को 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. कई फैंस ने इस तस्वीर को ‘क्यूट’ तो कुछ ने विराट-अनुष्का को परफेक्ट कपल बताया.

यह भी पढ़ें:
विराट नहीं … ये खिलाड़ी हैं दबंग खान के सबसे बड़े फैन
कई यूजर्स ने इस तस्वीर पर कॉमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- वाह 3.. यह सच कब होगा? अन्य प्रशंसक ने लिखा- बहुत जल्द एक छोटा बच्चा आपके हाथों में आए, ऐसे खेलने- खिलाने के लिए.
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अब आपको बच्चे के लिए प्लान करना चाहिए. संतोष नाम के एक यूजर ने तो लिखा- विराट पापा बन गए हैं. 29 वर्षीय विराट आजकल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. उन्होंने हाल में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी मम्मी और बहन के साथ गाड़ी में बैठे नजर आ रहे थे.
देखें वीडियो :
The post Pet के साथ मस्ती करते दिखे विराट और अनुष्का .. Photo वायरल appeared first on Live Cities.