Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PHOTOS: सलमान खान के घर पहुंचे धोनी और साक्षी वजह है काफी दिलचस्प

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान वनडे और टी20 के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से थोड़े दूर है क्योंकि ये टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते है. इस कारण क्योंकि अभी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। इस दौरान ये आईपीएल के बाद अपने घर रांची चले गए थे लेकिन ये एक बार फिर मुंबई में नजर आये है।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस इकलौते टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड का दौरा करना है जहाँ उन्हें 27 और 29 जून को टी20 मैच खेलने है और इसके बाद तीन टी20, तीन ही वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है जिसमें टेस्ट को छोड़ बाकी सभी टीमों में भारत का नाम शामिल है।

#salmankhan with #msdhoni last nite

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jun 11, 2018 at 3:12am PDT

इसी बीच आईपीएल के फाइनल में इनकी कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेटों से हराया था और फिर चेन्नई गए। इसके बाद रांची चले गए थे लेकिन अभी ये अपनी वाइफ साक्षी के साथ मुंबई में रविवार को नजर आये है।

#msdhoni and @sakshisingh_r at #salmankhan home

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jun 10, 2018 at 4:38pm PDT

तो इस कारण सलमान के घर पहुंचे धोनी-साक्षी

तो खबरों की मानें स्टार क्रिकेटर धोनी और वाइफ साक्षी को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा गया है। कहा जा रहा है कि इफतार पार्टी के बाद धोनी और साक्षी सलमान के घर पहुंचे।

@vanturiulia with @sakshisingh_r at #salmankhan home.ladt nite

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jun 11, 2018 at 2:42am PDT

इस दौरान वहां स्टार अभिनेता सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी शामिल थीं। हालाँकि, वहां बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियाँ वहां मौजूद थी लेकिन सभी नजरें धोनी और साक्षी पर ही बनी हुई थी।

The post PHOTOS: सलमान खान के घर पहुंचे धोनी और साक्षी वजह है काफी दिलचस्प appeared first on SportzWiki Hindi.