Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PLAYING 11- भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के लिए इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा अफगानिस्तान

एशिया की नई क्रिकेट सनसनी अफगानिस्तान की टीम के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा दिन गुरूवार 14 जून को होने वाला है जब वो भारतीय टीम के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट सफर की शुरूआत करेंगे। अफगानिस्तान की टीम के इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरी टीम उत्साह से लबरेज है।

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट में ये 11 अफगान खिलाड़ी उतरेंगे

भारत के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए अफगानिस्तान की टीम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते है। इस मैच से पहले हम आपको अफगानिस्तान की संभावित एकादश के बारे में बताते हैं। तो जानिए ये 11 अफगान खिलाड़ी जो उतरेंगे इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में…..

अस्गर स्टेनिकजई(कप्तान)

अफगानिस्तान के कप्तान अस्गर स्टनिकजई ने पर अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी। अस्गर के लिए एक कप्तान और एक बल्लेबाज के रूप में कठिन परीक्षा होगी।

जावेद अहमदी

अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज जावेद अहमदी ने ने अपने घरेलु क्रिकेट में खासा प्रभाव छोड़ा है। जावेद अहमदी एक अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में जावेद अहमदी के पास प्रतिभा साबित करने का मौका रहेगा।

इसानुल्लाह

अफगानिस्तान टीम के युवा बल्लेबाज इसानुल्लाह ने अपने छोटे से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्रभाव छोड़ा है। इसानुल्लाह एक शानदार बल्लेबाज है जिस पर अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ उम्मीदें रहेंगी।

मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद इस टीम के बल्लेबाजी क्रम की सबसे बड़ी मजबूती हैं। मोहम्मद शहजाद अपनी पावरफुट हिटिंग से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की खबर ले सकते हैं।

रेहमत शाह

अफगान टीम के जिस एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वो है युवा बल्लेबाज रेहमत शाह…जिन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के साथ ही अपने वनडे के प्रदर्शन से भी खूब प्रभावित किया है। उन पर जिम्मेदारी रहेंगी।

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने पर अफगान टीम को दोहरी उम्मीदें रहेंगी। मोहम्मद नबीं अपनी स्पिन गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाने का माद्दा रखते हैं।

नासिर जमाल

अफगान टीम के के बल्लेबाज नासिर जमाल ने भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बनायी है। नासिर जमाल को भारत के खिलाफ अपना कमाल दिखाना होगा।

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान की टीम के भारत के खिलाफ अगर किसी खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी तो उनमें से एक स्पिन गेंदबाजी मुजीब उर रहमान भी होंगे। मुजीब ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था।

राशिद खान

इस अफगानिस्तान की टीम में भारत भूमि पर खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव है तो वो हैं मिस्ट्री गेंदबाज राशिद खान… राशिद खान को लेकर तो भारतीय टीम ने भी अपनी तैयारियों को मजबूत किया होगा। ऐसे में राशिद के प्रदर्शन पर तो हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।

आमिर हामजा

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी आमिर हामजा के कंधो पर होगी। वैसे तो अफगान टीम स्पिनरों पर निर्भर है लेकिन तेज गेंदबाजो को मदद मिलने पर आमिर हामजा पर उम्मीदें रहेंगी।

यामिन अहमदजई

अफगान तेज गेंदबाजी आक्रमण में आमिर हामजा का साथ निभाने के लिए यामिन अहमदजई को चुना जाएगा। तेज गेंदबाज यामिन अहमदजई ने भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विकेट लेने का माद्दा दिखाया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post PLAYING 11- भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज के लिए इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा अफगानिस्तान appeared first on SportzWiki Hindi.