Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उतरेंगे राशिद और शाकिब

अफगानिस्तान बांग्लादेश के बीच आज से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरु हो रही है. यह सीरीज भारत में ही देहरादून के राजीब गाँधी स्टेडियम में खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच रविवार यानि आज खेला जाएगा. इस मैच में अफगानिस्तान के जादूगर स्पिनर गेंदबाज राशिद खान और बांग्लादेश के धमाकेदार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन के पास एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का मौका होगा.

टी-20 रैंकिंग में इस समय अफगानिस्तान की टीम 8वें नंबर पर है जबकि बांग्लादेश 10वें नंबर पर मौजूद है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब राशिद खान की अगुवाई में बेहतरीन स्पिनरों से सजी अफगानिस्तान टीम को सीरीज का प्रबल दावेदार मान चुके हैं.

दोनों के पास ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका 

राशिद खान टी-20 में सबसे खतराक स्पिन गेंदबाज हैं. वह इस समय आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पर हैं. राशिद आज सीरीज के पहले ही मैच में टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट की जरूरत है. अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 2 साल और 220 दिन ही लगेंगे जो कि नया रकॉर्ड है.

जबकि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब की नजर मुकाबले में दो विकेट पर होंगी. दो विकेट लेने के साथ ही शाकिब विश्व क्रिकेट में 500 विकेट और 10000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. जोकि शाकिब के लिए एक बड़ा मुकाम होगा. उनसे पहले शाहिद अफरीदी और जैक कैलिस ही इस मुकाम को छू पाए हैं. हालांकि ऑल राउंडर शाकिब ने कई रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं. अब वह अपनी एक नई उपलब्धि से बस एक कदम ही दूर हैं. शाकिब आईसीसी की ऑल राउंडर वनडे और टेस्ट रैंकिंग में इस समय नंबर एक पर हैं.

The post RECORD: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उतरेंगे राशिद और शाकिब appeared first on SportzWiki Hindi.