Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORDS: अफगानिस्तान के खिलाफ 1 विकेट लेते ही ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लेंगे उमेश यादव

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 14 जून से 18 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमें तैयारियों में जुटने ही वाली हैं।

उमेश यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली तो नहीं खेल रहे हैं लेकिन इसके अलावा सभी बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय टीम के विदर्भ एक्सप्रेस यानि तेज गेंदबाज  उमेश यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए मौका मिल सकता है।

उमेश के पास कीर्तिमान स्थापित करने का बड़ा मौका

उमेश यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंतिम एकादश में मौका नहीं दिया गया था लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनको प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय माना जा रहा है। उमेश यादव के लिए इस मैच में उतरने के साथ ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है।

1 विकेट लेते ही उमेश कर लेंगे अपने विकेटो का शतक

जी हां उमेश यादव अपने टेस्ट करियर में विकेटों का शतक पूरा करने से महज एक कदम की दूरी पर खड़े हैं। ऐसे में उमेश यादव अगर अफगानिस्तान के खिलाफ एक विकेट निकालते हैं तो वो अपने टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या को 100 पर पहुंचा देंगे और भारतीय गेंदबाजों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जगह बना लेंगे। उमेश अभी तक 36 टेस्ट मैच की 70 पारियों में 99 विकेट हासिल कर चुके हैं।

आईपीएल में उमेश यादव का रहा धमाकेदार प्रदर्शन

हाल ही में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में उमेश यादव का जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। उमेश यादव ने अपनी गति और बाउंस का जबरदस्त मिश्रण करते हुए शानदार कामयाबी हासिल की।

उमेश ने आरसीबी के लिए खेलते हुए इस टूर्नामेंट के 14 मैचों में 20 विकेट हासिल कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथे स्थान पर रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post RECORDS: अफगानिस्तान के खिलाफ 1 विकेट लेते ही ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लेंगे उमेश यादव appeared first on SportzWiki Hindi.