Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORDS: इंग्लैंड की हार में भी चमके बेयरस्टो, बनाया शतक का नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुकाबला स्काॅटलैंड की टीम से रविवार को हुआ। खेले जा चुके इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को स्काॅटलैंड टीम के हाथों 6 रनों से हार मिली। यह हार इस लिए भी इंग्लैंड टीम के लिए चौंकाने वाली रही, क्योंकि मौजूदा समय में वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम नंबर-1 पायदान पर मौजूद है।

स्काॅटलैंड ने बनाए विशाल स्कोर

टाॅस जीतकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता विपक्षी टीम स्काॅटलैंड को दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये स्काॅटलैंड के बल्लेबाजों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 371 रन बना डाले।

इस दौरान जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वे काॅलम मैक्लिव्यड रहे,जिन्होंने महज 94 गेंदों का सामना करके 16 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन बना डाले और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।

6 रनों से मिली इंग्लैंड की टीम को हार

मिले इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जेसन राॅय 34 रन बनाकर चलते बने. हालांकि दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे बेयरस्टो ने धमाकेदार पारी खेलते हुए महज 59 गेदों का सामना करके 105 रन बना डाले.

बेयरस्टो द्वारा बनाये गए इस बड़ी पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम मिले विशाल लक्ष्य को पार नहीं कर सकी और पूरी टीम 48.5 ओवर की बल्लेबाजी करके 365 रनो पर सिमट गयी और यह मैच स्काॅटलैंड की टीम 6 रनों से जीत ली.

हार के बावजूद इंग्लैंड टीम का यह बल्लेबाज ने बनाए ये रिकाॅर्ड

एक तरफ इंग्लैंड को हार मिली लेकिन दूसरी तरफ इसी टीम के बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो ने अपने नाम एक रिकाॅर्ड बना लिया।

बेयरस्टो लगातार तीन वनडे में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और विश्व के नौंवे बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने स्काॅटलैंड के खिलाफ 105 रनों की शतकीय पारी खेल ये रिकाॅर्ड अपने नाम किया। इससे पहले बेयरस्टो न्यूजीलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ दो मैचों में शतक लगा चुके हैं।

The post RECORDS: इंग्लैंड की हार में भी चमके बेयरस्टो, बनाया शतक का नया रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.