आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकबला खेला जाने वाला है जिसमें अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को हराकर सीरीज भी अपन नाम करना चाहेगी। पहला मैच जहाँ अफगान टीम ने बांग्लादेश को हराया था और अब दूसरा मैच भी देहरादून में खेला जाने वाला है। मैच से पहले एक नजर डालते है आंकड़ों पर।
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच के मैच के आंकड़ें
34 – इस मैच में मोहम्मद शहजाद को 34 और रनों की जरुरत है इसके बाद ये टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल (2,271), ब्रेंडन मैकुलम (2,140) और विराट कोहली (1,983) के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। अभी तक इन्होंने 1856 रन बनाये है और अगर ये 34 रन बना देते है तो तिलकरत्ने दिलशान (1889) को पीछे छोड़ देंगे।

961 – अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने अभी तक अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में कुल 961 रन बनाये है। आज रात खेले जाने वाले इस मैच में अगर ये इस मैच में 39 रन बना देते है तो इनके 1000 रन पूरे हो जायेंगे। इससे पहले 44 खिलाड़ियों ने 1000 या इससे ज्यादा रन बनाये है।
932 – अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने अपने टी20 कैरियर में कुल 932 रन बनाये है। इन्हें अपने 1000 रन पूरे करने के लिए अभी 68 रन और की जरुरत है।

63 – मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है। इन्होंने अभी तक 63 विकेट लिए है और अगर ये इस मैच में 3 विकेट ले लेते है तो ये इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ देंगे। ब्रॉड के 65 विकेट है।
1046 – बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मह्मुद्दुलाह ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1046 रन बनाये है। इस मैच में अगर ये 27 रन बना देते है तो ये एक नहीं बल्कि 4 बल्लेबाजों को रनों के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

1252 – वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान और अनुभवी ऑल राउंडर शाकिब अल हसन ने अभी तक 1252 रन बनाये है। इनके पास क्रिकेट जगत के खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हाशिम आमला को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है। बता दें कि आमला ने अभी तक टी20 क्रिकेट में 1277 रन बनाये है। इस तरह शाकिब अगर 26 रन बना देते है तो इनसे आगे निकल जायेंगे।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच है इसके बाद एक और मुकाबला इसी राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम देहरादून पर 7 जून को खेला जाएगा।
The post Statistical Preview: अफगानिस्तान-बांग्लादेश के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.