भारतीय टीम ने दो मैचों की टी-20 सीरीज के दुसरे और आखिरी टी-20 मैच में आयरलैंड की टीम को 143 रन से हरा दिया है. भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच खेले गये इस मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में इस मैच में बने सभी रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. भारतीय टीम की आयरलैंड पर यह तीसरी जीत थी. भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच अबतक तीन मैच हो चुके है और सभी मैच भारतीय टीम ने ही जीते हुए है.
2. रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में कुल 19 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों में हरभजन सिंह भी 19 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए है. हरभजन और रोहित से ज्यादा कोई भारतीय खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आउट नहीं हुआ है.
3. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30 रन से ज्यादा की बल्लेबाजी में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने के मामले पर हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर आ गये है. हार्दिक का आज 355.55 का स्ट्राइक रेट था. उनसे ज्यादा युवराज सिंह का साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 362.50 का था. वही कॉलिन मुनरो का श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में 357.14 का था.
4. भारतीय टीम ने कुल 11 बार टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाये है. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के 11 बार यह कारनामा करने की बराबरी कर ली है.
5. साल 2018 की टी-20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे करने वाले सुरेश रैना तीसरे खिलाड़ी बने है. साल 2018 में अबतक शेन वाटसन और ऋषभ पंत एक हजार रन पूरे कर चुके है.
6. उमेश यादव ने भारत के लिए आज 65 मैचों के अंतराल बाद टी-20 क्रिकेट खेला. इससे पहले दिनेश कार्तिक ने 56 मैचों के अंतराल बाद भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला था.

7. केएल राहुल तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए दो बार 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाये हो, उनसे पहले युवराज और रोहित शर्मा दो बार 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना चुके है.
8. भारतीय टीम ने पहली बार अपने दो लगातार टी-20 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाये हुए है.
9. सिद्धार्थ कौल ने आज भारतीय टीम के लिए अपना टी-20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है. सिद्धार्थ कौल टी-20 में भारत के लिए खेलने वाले 75वें खिलाड़ी बने है.
10. केएल राहुल भारत के साल 2018 में एकलौते ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने 50 से ऊपर की औसत और 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 700 रन बनाये है.

The post STATS : भारत और आयरलैंड के बीच हुए दुसरे टी-20 मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, रोहित ने बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.