Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: भारत ‘ए’ बनाम लेस्टरशायर मैच में बने 5 रिकॉर्ड, मयंक अग्रवाल ने रोहित और सचिन जैसे दिग्गजों की किया बराबरी

क्रिकेट जगत में कल का दिन शायद बेहद ख़ास था, क्योंकि कल के दिन में वनडे में दो अलग-अलग मैचों में 400 या इससे ज्यादा रन बने है। एक मैच भारत ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 458 रन बनाये थे तो दूसरी तरफ इंग्लैंड ने 481 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

भारत ए टीम का मुकाबला कल लेस्टरशायर के साथ खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 458 रन बनाये। जिसमें मयंक अग्रवाल ने 151 और युवा पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाये। इनके अलावा शुभमन गिल ने भी 86 रनों की पारी खेली।

इस मैच में भी कई रिकॉर्ड बने है, तो आइये एक नजर डालते है इस मैच पर कि कौन-कौनसे रिकॉर्ड इस मैच में बने है।

2 – इंडिया ए के कुल विकेट पर 458 रन लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले साल 2007 में द ओवल में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ सरे ने 4 विकेट गंवाकर 496 रन बनाये थे है।


3 – मयंक अग्रवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरी बार 150+ रन बनाए और तीन बार यह कारनामा करने वाले ये छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने पांच बार 150+ जबकि दिनेश मोंगिया, शिखर धवन और विराट कोहली ने भी तीन-तीन बार यह कारनामा किया हैं।


132 – इस मैच में पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 बनाये और साथ ही यह उनकी लिस्ट ए क्रिकेट में पहला शतक है। इसी के साथ शॉ ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 500 रन पूरे कर दिए।


151 नाबाद – मयंक अग्रवाल का 151 भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। शिखर धवन ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 248 रन बनाए जबकि मयंक ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 176 रन बनाए थे। इसके अलावा धवन ने भारत के लिए खेलते हुए 152 रन बनाए थे।


221 – पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के बीच 221 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई जो कि तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है और भारत ए के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी।


इस प्रकार इन युवाओं ने यह साबित कर ही दिया कि भारत के पास भविष्य के लिए एक से बढ़कर एक अच्छे बल्लेबाज है। भारत ए एन अब तक इस ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है। इस मैच में टीम इंडिया को 281 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली है।

The post STATS: भारत ‘ए’ बनाम लेस्टरशायर मैच में बने 5 रिकॉर्ड, मयंक अग्रवाल ने रोहित और सचिन जैसे दिग्गजों की किया बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.