कल शाम के समय भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह अफगान टीम का पहला अर्थात डेब्यू टेस्ट मैच था जिसमें टीम इंडिया ने इन्हें बेहद बुरी तरह से हराया है।
इस मैच में भारतीय टीम ने एक बार ही बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाये थे, जिसमें दो शतक देखने को मिले, लेकिन जवाब में अफगानिस्तान ने बराबरी का खेल नहीं खेला और दोनों पारियों में सस्ते में आउट हो गई।

भारत ने बनाया अपना टेस्ट का सबसे बेस्ट रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने इस ऐतिहासिक मैच को वाकई ऐतिहासिक बना दिया क्योंकि भारतीय टीम की सबसे जीत थी। जी हाँ, आपको बता दें कि भारत ने साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था और पहली जीत साल 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ ही मद्रास में मिली थी। लेकिन कल पूरे हुए इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 474 रन बनाये थे जिसके जवाब में मेहमान टीम पहली पारी में जहाँ 109 रन ही बना पायी तो दूसरी पारी में भी खराब बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 103 रन ही बना सकी और भारत ने अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर दी। इससे पहले भारत ने साल 2007 में बांग्लादेश को पारी और 239 रनों से हराया था।

ये है भारतीय टीम की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
– भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से हराकर अपने नाम टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
– पारी और 239 रनों से जीत साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी।
– पारी और 239 रनों से एक बार फिर से जीत श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल नागपुर में हासिल की थी।
– इसके अलावा 1998 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर भारत ने पारी और 219 रनों से जीत हासिल की थी।
The post STATS: अफगानिस्तान को हराकर भारत ने बनाया अपने 66 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.