रविवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पायी और महज 205 रन ही बना पायी और पूरी टीम ऑल आउट हो गयी।
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली तो डार्सी शोर्ट ने 47 और एलेक्स कैरी ने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन स्कोर को बड़ा करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 35वें ओवर में ही सिमट गयी।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के इस मैच के आंकड़ें
1 – ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में सभी मैचों में टॉस जीतने के बाद भी चार या इससे अधिक मैचों की वनडे सीरीज़ में हारने वाली पहली टीम बन गयी है। इससे पहले ये 2013 भारत के खिलाफ एक बार टेस्ट सीरीज में चार बार लगातार हारे थे।

2 – केवल दूसरी बार इंग्लैंड ने 5-मैचों की वनडे श्रृंखला 5-0 से जीती है और दूसरी बार ही ऑस्ट्रेलिया ने भी उसी मार्जिन से हारी है।
5.91 – 5.91 की ऑस्ट्रेलिया की रन-रेट किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है, जो पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में आउट हो गई हो।
12 – इस सीरीज़ में मोइन अली और आदिल रशीद द्वारा लिए गए 12 विकेट एक द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड के स्पिनर के लिए सबसे ज्यादा हैं। 2010 में भारत के खिलाफ ग्रीम स्वान और पाकिस्तान और जेम्स ट्रेडवेल ने 11 विकेट लिए थे।

20 साल 21 दिन – सैम कर्रन इंग्लैंड के लिए 20 साल और 21 दिनों की उम्र में दूसरे सबसे युवा वनडे क्रिकेट खिलाड़ी बने है। इनसे आगे बेन होलीओक है जिन्होंने 19 साल 195 दिनों की उम्र में पदार्पण किया था।
24 – इंग्लैंड के स्पिनरों ने इस वनडे श्रृंखला में कुल 24 विकेट लिए, जो वनडे श्रृंखला या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। यह पहली बार है जब इंग्लैंड के स्पिनरों ने वनडे सीरीज या टूर्नामेंट में 20 से अधिक विकेट लिए।
74 – जोस बटलर ने अपनी फिफ्टी को पूरा करने के लिए 74 गेंदों का सामना किया जो वनडे क्रिकेट में 23 बार 50 या इससे अधिक रनों के बीच यह सबसे धीमा अर्द्धशतक है। इससे पहले इन्होंने भारत के खिलाफ 59 गेंदों का सामना करते हुए बनाया था।

81 – बटलर और आदिल रशीद के बीच 81 रन की साझेदारी वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी नौवें विकेट के लिए भागीदारी है। इससे पहले 2005 के लाहौर वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ लिआम प्लंकेट और विक्रम सोलंकी ने 100 रन की भागीदारी की थी।
The post STATS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, डेब्यू में ही सैम कर्रन ने रचा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.