Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में बने कुल 9 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की एकलौती टीम बनी इंग्लैंड

गुरुवार को नॉटिंघम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ऐतिहासिक वनडे मैच खेला गया था जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 481 रन बना डाले और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है जो इंग्लिश टीम ने बनाया है। हालाँकि इससे पहले भी इसी टीम के नाम था जो पाकिस्तान के खिलाफ 444 रन बनाये थे।

आइये एक नजर डालते है कल खेले गए मैच पर कि कौन कौनसे रिकॉर्ड बने

1 – इंग्लैंड के कुल 481/6 वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाकर अपने पिछले 444/3 के रिकॉर्ड को दिया। इससे पूर्व इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान नॉटिंघम पर बनाये थे।


6 – जॉनी बेयरस्टो ने अपने पिछले छ मैचों में यह चौथा शतक बनाया है। इस प्रारूप में उनके ये सभी शतक 100 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से आये है। ये चौथे खिलाड़ी है जिन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से चार या इससे ज्यादा शतक सभी 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाये है।


21 – इयोन मॉर्गन का 21 गेंद पर यह अर्द्धशतक वनडे प्रारूप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज़ अर्द्धशतक है। इससे पहले इन्होंने 22 गेंदों पर यह कारनामा किया था।


28 – इस खेल के दौरान कुल 28 छक्के लगे जो इंग्लैंड में एकदिवसीय मैचों में संयुक्त रूप से वनडे मैच में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के है।


100 – एंड्रयू टाई एक वनडे मैच में 100 रन देने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने। 2006 के जोहान्सबर्ग वनडे मैच में मिक लुईस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 रन दिए थे। इस मैच में झाई रिचर्डसन के 92 रन दिए और ये तीसरे नंबर पर आया गए है।


147 – एलेक्स हेल्स ने इस मैच में 92 गेंदों पर 147 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली 13 पारियों में इन्होंने 14.15 के औसत से महज 184 बनाये थे।


242 – इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 242 रनों से जीत हासिल की है जो इनके वनडे प्रारूप में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2015 की बर्मिंघम वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 210 रन से जीत हासिल की थी।


720 – इस मैच के दौरान कुल 720 रन बनाए गए जो वनडे में 10वें सबसे ज्यादा रन है।


5443 – रन इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए वनडे प्रारूप में अब तक 5443 रन बनाए। वह इंग्लैंड के लिए अभी इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है जबकि इयान बेल 5416 रनों के साथ दूसरे पायदान पर है।

The post STATS: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में बने कुल 9 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की एकलौती टीम बनी इंग्लैंड appeared first on SportzWiki Hindi.