महिला एशिया कप टी-20 का फाइनल मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. मलेशिया के ओवल ग्राउंड पर हुए इस मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की.
अंतिम ओवर में यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था. जिसमें बांग्लादेश की बल्लेबाज ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर दो रन लेकर एशिया का ख़िताब अपने नाम कर लिया.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए. भारत की एक ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 गेंदों पर 56 रन बनाए. जबकि इसके अलवा मिताली राज(11 रन), वेदा कृष्णमूर्ति(11 रन) और झूलन गोस्वामी(10 रन) ही दोहरे अंको तक पहुंच सकी.
वहीं बांग्लादेश की ओर से रुहाना और खदीजा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम ने सात विकेट खोकर अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की. बांग्लादेश की ओर से निगर और रूमाना ने सर्वाधिक 27 और 23 रनों की पारी खेली.
इस फाइनल मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड
1. ऐसा सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब एशिया कप में टीम इंडिया ने कोई मैच हारा है. इससे पहले भारत को सिर्फ एक मैच में ही हार मिली थी. वह हार भी बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ही मिली थी.
2.टीम इंडिया की एशिया में बादशाहत पिछले काफी समय से है. वह एशिया कप का ख़िताब छ बार जीत चुकी है, जबकि यह पहला मौका ही है जब भारतीय टीम एशिया कप जीतने में असफल रही.

3.बांग्लादेश की टीम ने पहली बार एशिया कप का फाइनल मैच खेला और पहली बार एशिया का ख़िताब अपने नाम किया.
4.यह पहला मौका है जब बांग्लादेश की टीम ने किसी अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के ख़िताब को जीता है. इससे पहले किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम ख़िताब अपने नाम करने में असफल साबित हुई थी.
The post STATS: एशिया कप का फाइनल मुकाबला हार कर भी इतिहास रच गयी भारतीय टीम, मैच में बने ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.