भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच बैंगलोर में खेला जा रहां है जिसमें अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता था, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए। आज तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने नाम एक कारनामा कर दिया है।

मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 347 रनों से आगे खेलते हुए आज 127 रन जोड़े और पूरी टीम 474 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी जिसमें ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 107 सर्वाधिक बनाये तो साथी बल्लेबाज मुरली विजय ने 105 रन की पारी खेली। लेकिन यह मैच उमेश यादव के लिए ख़ास रहा है क्योंकि आज इन्होंने अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे कर दिए है।
Smiles and handshakes all around.
Congratulations @y_umesh! pic.twitter.com/FrY9Qk8xc1
— BCCI (@BCCI) June 15, 2018
100 विकेट लेने वाले गेंदबाज 21वें गेंदबाज बने उमेश यादव
भारतीय टीम की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही और नियमित अंतराल में विकेट गंवाए जिसके कार पूरी पारी महज 109 रन ही बना पायी और ऑल आउट हो गयी। पहली पारी में उमेश यादव ने महज 6 ही ओवर किये जिसमें 18 रन देकर 1 विकेट लिया और अपने नाम यह कारनामा भी कर दिया।
Congratulation @y_umesh for completing 100 wicket in Test cricket.#INDvsAFG #HistoricTest
— Raju Jangid (@imrWIKI) June 15, 2018
भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट में 100 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले ये 21वें गेंदबाज बने है। इनके बराबर ही इरफ़ान पठान के 100 विकेट है जो उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में लिए थे और इन्होंने यह मील का पत्थर 39वें मैच हासिल किया है। वहीं आअज भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम है जिन्होंने 619 विकेट लिए थे।
पहले ही टेस्ट में ढहाई अफगान टीम
474 के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही और 15 के स्कोर पर ओपनर मोहम्मद शहजाद रन आउट हो गए। इसके बाद टीम के लगातार विकेट गिरते गए और महज 109 पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा मोहम्मद नबी ने 24 रन बनाये जबकि भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 8 ओवर में 28 विकेट देकर 4 विकेट लिए है।
The post STATS: रहमत शाह का विकेट लेते ही उमेश यादव ने बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.