Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम की एशिया कप के T-20 के फाइनल में जाने की उम्मीद कायम

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल श्रीलंका को सात विकेट से हराकर महिला एशिया कप ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जाने की उम्मीद कायम रखी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को सात विकेट पर 107 रन पर रोकने में कामयाब रही और भारत ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 110 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया।


इस मैच में मैंन ऑफ द मैच रही अनुजा पाटिल ने अपने बल्ले और गेंद से शनदार प्रदर्शन किया है। अनुजा ने पहले चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया और 16 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है।

भारतीय महिला टीम ने चार मैचों में से केवल एक मैच हारा है और अंक तालिका भारत 6 अंको के साथ पहले स्थान पर है। एशिया कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 142 रन से हराया और दूसरे मैच में थाईलैंड को 66 रन से हरा लेकिन तीसरे मैच में बांग्लादेश टीम ने भारत को सात विकेट से हाराया था।



Herald