नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक फोटो में अफरीदी हिरण के बच्चे को दूध पिला रहे हैं, तो दूसरे में उनकी बेटी की फोटो है, जिसके पीछे एक शेर जंजीर में बंधा हुआ है। इन दोनों तस्वीरों के साथ अफरीदी ने जो कैप्शन लिखा, उसकी वजह से उनका मजाक बन गया।
दरअसल अफीरीदी ने कैप्शन में लिखा, 'अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। दुनिया का सबसे अच्छा अहसास है जब मेरी बेटी मेरा विकेट लेने के बाद के जश्न को कॉपी करती है। और हां जानवरों का ख्याल रखना ना भूलें, उन्हें भी हमारे प्यार और केयर की जरूरत है।' फिर क्या था, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अफरीदी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीरें शेयर की गईं, तो वहीं किसी ने लिखा कि जानवरों को इस लिए खिलाओ-पिलाओ कि बाद में आप उसे काट सको।