बीसीसीआई ने श्रीलंका के साथ होने वाले चार दिन के दो मैचों के लिए व पांच वनडे मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का चयन कर दिया है.
आपकों बता दें, कि देश के कोने-कोने से कई उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने भारत की अंडर-19 टीम में मौका दिया है. इस अंडर-19 टीम में खास बात यह है, कि अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम में से खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है.
सचिन के बेटे अर्जुन को भी मिली भारत की अंडर-19 टीम में जगह

आपकों बता दें, कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है.
हालाँकि, अर्जुन तेंदुलकर को पांच मैचों की वनडे सीरीज में तो भारत की अंडर-19 टीम से जगह नहीं मिली है, लेकिन उन्हें चार दिन के होने वाले दो मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह दी गई है.
अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता के तरह ही क्रिकेट में अपना करियर बनाने में लगे हुए है और जिसके लिए वह बहुत मेहनत भी कर रहे है.
अर्जुन तेंदुलकर में ऑलराउंडर बनने की क्षमता मौजूद है. वह तेज गेंदबाजी भी कर सकते है और बल्लेबाजी से भी टीम के लिए अच्छा योगदान दे सकते है. अर्जुन तेंदुलकर, इंग्लैंड और भारतीय टीम के साथ कई बार प्रैक्टिस कर चुके है.
इस प्रकार है बीसीसीआई द्वारा चुनी गई अंडर-19 टीम :

चार दिन के दो मैचों के लिए इस प्रकार है 15 सदस्यी अंडर-19 भारतीय टीम
अनुज रावत (कप्तान), अथर्वा थाइडे, देवदत्त पडिकल, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठोड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देशाई, हर्ष त्यागी, वाईडी मंगवानी, अर्जुन तेंदुलकर, निहाल वडेरा, आकाश पांडेय, मोहित जांगर, पवन शाह
पांच वनडे मैचों के लिए इस प्रकार है 15 सदस्यी अंडर-19 भारतीय टीम
आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), अनुज रावत (कप्तान), अथर्वा थाइडे, देवदत्त पडिकल, यश राठोड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देशाई, हर्ष त्यागी, वाईडी मंगवानी, अजय देवगड़, वाई जैसवाल, आकाश पांडेय, मोहित जांगर, पवन शाह
NEWS: Squads for India U19’s two four-day games & five one-days against Sri Lanka announced. pic.twitter.com/jIIPa9ga42
— BCCI (@BCCI) June 7, 2018
The post अर्जुन तेंदुलकर के अलावा इन खिलाड़ियों को मिली है श्रीलंका के खिलाफ भारत की U-19 टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.