Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन की भारतीय U-19 टीम में एंट्री से खुश होकर सचिन ने कही यह बात

नई दिल्ली
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के भारतीय अंडर-19 टीम में सिलेक्ट होने से बहुत खुश हैं। भारतीय टीम के अगले महीने श्रीलंकाई दौरे पर होने वाले चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए अर्जुन को टीम में शामिल किया गया है। खबरें आ रही हैं कि टीम को फास्ट बाॅलर की जरुरत थी और ऐसे में सिलेक्शन कमेटी को उनसे अच्छा कोई और विकल्प नहीं मिला।

सचिन ने कहा, ''अर्जुन के अंडर-19 टीम में शामिल होने पर हम बहुत खुश हैं। ये उसके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अंजलि और मैं हमेशा अर्जुन के फैसलों का समर्थन करेंगे और उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।'' चार दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम का कप्तान दिल्ली के अनुज रावत को बनाया गया है। वह कप्तानी के साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।