भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 474 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 109 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद भारत ने फॉलोआन दिया और दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान 103 रन बनाकर आउट हो गई.
इस तरह से भारतीय टीम ने दो दिन में ही ये मैच जीत लिया. आपको बता दें अफगानिस्तान का ये पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच था. शिखर धवन को उनकी बेहतरीन 107 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

मैच के दौरान जब अफगानिस्तान दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तब एक ऐसा सीन देखने को मिला जो अमूमन बहुत कम देखने को मिलता है. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे.
अफगानिस्तान फॉलोआन खेलते हुए चार विकेट गंवा चुका था, मैच बचाने के लिए अफगानी खिलाड़ी संघर्ष कर रहे थे, तभी हार्दिक ने गेंद स्टंप पर मारकर उसके दो टुकड़े कर डालें.
New Stump Please! https://t.co/WqkOGd5e32
— Anurag singh (@journo_anurag) June 15, 2018
यह घटना तब हुई जब अफगानी कप्तान असगर विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने हार्दिक की गेंद को सम्मान देते हुए सामने की तरफ खेला. लेकिन हार्दिक को लगा कि रन आउट का चांस है तभी हार्दिक ने फॉलो थ्रो में गेंद उठा थ्रो कर दिया. गेंद स्टंप पर लगते ही स्टंप दो टुकड़ों में बट गया. जिसपर हार्दिक हँसते दिखे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है.
भारत की शानदार बल्लेबाजी
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए यह स्कोर एक पहाड़ की तरह साबित हुआ. भारत की ओर शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारी खेली. जबकि हार्दिक पण्ड्या और केएल राहुल ने अर्द्धशतक लगाए.
The post VIDEO: अफगानिस्तान के कप्तान को हार्दिक पंड्या ने डाली ऐसी गेंद स्टम्प के हुए 2 टुकड़े, हैरान करने वाली थी कप्तान की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.