आईसीसी के वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज टीम के बीच एक चैरिटी मेैच गुरुवार को खेला गया। खेले गए इस रोमांचक मैच में वर्ल्ड इलेवन टीम को वेस्टइंडीज के हाथों 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
जब राशिद खान का भटका गेंद से ध्यान

मैच के दौरान उस वक्त एक हैरान कर देने वाला वाक्या घटा, जब वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान कप्तानी की भूमिका निभा रहे वर्ल्ड इलेवन टीम के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने फील्डिंग के दौरान अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे डाली.
दरअसल राशिद खान बाउंड्री के पास खडे़ थे। उस दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने एक शाॅट मारा,जो बाउंड्री के पास खड़े राशिद खान के पास गया. इसी बीच शायद उनका ध्यान गेंद से हट गया और गेंद बाउंड्री पार चली गयी।
गुस्से में अफरीदी ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

राशिद खान द्वारा गेंद पर ठीक तरीके से ध्यान नहीं दे पाने की वजह से फील्डिगं कर रहे कप्तान शाहिद अफरीदी भड़क उठे और उन्होने गुस्से में बड़े अजीबोगरीब तरीके से राशिद खान की तरफ देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि राशिद खान ने इसे देखकर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप वे फिर से बाउंड्री के पास फील्डिंग की पोजिशन पर खड़े हो गए।

देखे किस तरह से राशिद खान पर गुस्सा निकालते दिखे अफरीदी
When Shahid Afridi gets angry on Rashid Khan after he dropped a catch. #WIvWXI #CricketRelief @SAfridiOfficial @rashidkhan_19 pic.twitter.com/sxRet4kv36
— Khurram Siddiquee (@iamkhurrum12) June 1, 2018
कुछ ऐसा रहा मैच का पूरा हाल

31 मई को खेले गए चैरिटी मैच वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन टीम के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आयी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना डाले।
जिसके बाद बललेबाजी करने आयी वर्ल्ड इलेवन टीम की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर का मैच भी नहीं खेल पायी और 17वें ओवर में 127 रन बनाकर आल आउट हो गयी और इस तरह से यह मैच वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड इलेवन टीम को 72 रनों से मात दे दी।
The post VIDEO: राशिद खान की खराब फील्डिंग पर भड़के कप्तान शाहिद अफरीदी ने मैच के दौरान सरेआम ऐसे निकाला गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.