बेंगलुरु। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज यामिन अहमदजाई के लिए पहला विकेट उनके क्रिकेट कैरियर के यादगार लम्हों में से एक हो गया। क्योंकि वो अफगानिस्तान के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। आपको बता दे कि गुरुवार को बेंगलुरु में अफगानिस्तानी ने भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।
अहमदजाई और अफगानी फैंस को यह विकेट हमेशा याद रहेगा। इस गेंदबाज के लिए यह विकेट इसलिए भी खास हो गया क्योंकि उन्होंने शतकवीर शिखर धवन को आउट किया। धवन ने लंच के पहले ही शतक लगाकर अपना नाम डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के समूह में शामिल कर लिया था। वे किसी टेस्ट के पहले दिन लंच के पूर्व शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने थे। अहमदजाई ने उन्हें स्लिप में मोहम्मद नबी के हाथों झिलवाकर अफगानी टीम को पहली सफलता दिलाई।
Here comes the first wicket in Test cricket for @ACBofficials.#TheHistoricFirst #INDvAFG pic.twitter.com/hlB4FIM3Rg
— BCCI (@BCCI) June 14, 2018
25 वर्षीय अहमदजाई ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 29 नवंबर 2015 को अबूधाबी में ओमान के खिलाफ टी20 मैच के दौरान किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के तरफ से 3 इंटरनेशनल वनडे में 2 और 2 टी20 मैच में 5 विकेट ले चुके है। उनके करियर में जुलाई 2016 से 2018 तक का सफ़र काफी उतार चड़ाव भरा रहा। वो 2016 से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने इस बार टेस्ट में वापसी कर और धवन का विकेट चटक कर अपने करियर को फिर से अग्रसर किया है।
The post VIDEO: विकेट लेते ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया यह अफगानी गेंदबाज, जाने क्यों.. appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
