भारतीय क्रिकेट में महज 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पार्थिव पटेल का आज लगभग अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कैरियर ख़त्म हो गया गया है। इन्होंने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 25 टेस्ट और 38 वनडे मैच खेले है। इन्हें टीम में जगह मिलने के पीछे धोनी भी एक बड़ा कारण है क्योंकि धोनी भी इनकी तरह विकेटकीपर है और जब डेब्यू किया है तब से ही खेलते आ रहे है इस कारण इन्हें जगह नहीं मिल पायी।

हाल के दिनों में मशहूर टॉक शो “ब्रेकफास्ट विद चैंपियन” में इस बार गौरव कपूर के साथ पार्थिव पटेल ने अपने कैरियर के बारे में बताया है। पटेल जो इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेले थे जहाँ उन्हें कुछ ख़ास मौका नहीं मिला था।
“ब्रेकफास्ट विद चैंपियन” एपिसोड में पार्थिव पटेल ने अपने जन्म को लेकर कहा है कि उस समय अर्थात साल 1985 में गुजरात में कर्फ्यू था इस कारण उनकी मम्मी को अस्पताल पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया था जब जन्म होने वाला था। पटेल जिन्होंने 20 साल के आसपास क्रिकेट खेल चुके है, लेकिन अपने कैरियर को अच्छा बनाने में ये नाकाम रहे है।

इस शो में बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा है कि, “जब मेरा जन्म हुआ था तो उस समय मेरी माँ को पुलिस की ही गाड़ी में अस्पताल लेकर गए थे, क्योंकि उस समय अहमदाबाद में कर्फ्यू लगा हुआ था और वहां बहुत दंगे हो रहे थे।” साथ ही पटेल ने कहा है कि जब दो तीन बाद वापस मम्मी को घर लेकर गए तो उस समय भी पुलिस की गाड़ी में ही लेकर गए थे।
यहाँ देखिये वीडियो:-
पार्थिव पटेल जिन्होंने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन अब तक ये महज 25 टेस्ट मैचों में जगह बना पाए है।
The post VIDEO: किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं है पार्थिव पटेल के जन्म की कहानी, पुलिस वैन में ले जाया गया था अस्पताल appeared first on SportzWiki Hindi.