भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर है जहाँ उन्हें कल से दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला कल भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया के साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी साथ है और वह धोनी, विराट और रैना जैसे बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी कर रहे है।

बता दें कि सचिन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी क्रिकेट खेला और दुनिया में क्रिकेट के भगवान कहे जाते है, लेकिन इनके बेटे अर्जुन अभी प्रयास कर रहे है। हालाँकि इनका भी अब तक घरेलू क्रिकेट अच्छा ही रहा है और इस बार इनका सेलेक्सन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ जो श्रीलंका का दौरा करने वाली है।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट की थी जिसमें वो मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ खड़े है और अब इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो सुरेश रैना, धोनी और विराट कोहली के सामने गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे है।
यहाँ देखिये वीडियो:-
साथ ही बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अर्जुन रैना के सामने गेंदबाजी कर रहे है। इस तरह श्रीलंका के दौरे से पहले अर्जुन खूब पसीना बहा रहे है। साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम कल पहला टी-20 मैच खेलने वाली है और इसके बाद 29 जून को खेलेगा और फिर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज होगी।
यहाँ देखिये ट्वीटर पर वीडियो
Training
An intense training session for #TeamIndia ahead of the two T20Is against Ireland.#IREvIND pic.twitter.com/sRqE0F1P26
— BCCI (@BCCI) June 26, 2018
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 3 जुलाई को टी-20 के साथ शुरुआत करने वाली है और कुल तीन मैच खेले जायेंगे जिसके बाद तीन वनडे और 5 टेस्ट मैच की सीरीज 11 सितम्बर तक खेली जाने वाली है। जिसमें टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करके जीतना चाहेगी।
The post VIDEO: भारतीय टीम को आयरलैंड में अभ्यास कराने पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर, गेंद की स्पीड देख विराट, रैना और धोनी हुए परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.

Vc. Xtra Time (You Tube)
