Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: धोनी हुए फेल तो फैन्स की डिमांड पर इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट

हेलीकॉप्टर शॉट

रोहित शर्मा की तूफानी पारी और कुलदीप यादव के 4 विकेट की बदौलत भारत ने आयरलैंड को सीरीज के पहले टी-20 मैच में 76 रन से हरा दिया. डबलिन के ‘द विलेज’ मैदान में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का लक्ष्य दिया. इस दौरान रोहित ने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम 132 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. कुलदीप यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.


टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 160 रन की शतकीय साझेदारी की हुई. जिसके बदौलत भारत ने 20 ओवर में 208 रन बनाए. अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को उसके दोनों ओपनरों ने ठोस शुरुआत दी. रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े. वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए.

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए. शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से कुल 11 रन बनाएं. वहीं सुरेश रैना ने 10 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन बनाए. कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए.

 

इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाजी करने आये तो फैन्स की उम्मीदें बढ़ गयीं. सब हेलीकॉप्टर की डिमांड धोनी से करने लगे. लेकिन धोनी अपना पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट नहीं लगा पाए. हालांकि फैन्स को निराश नहीं होना पड़ा. टीम इंडिया के एक बल्लेबाज ने धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट की मदद से सिक्स जड़ फैन्स की तमन्ना पूरी कर दी.

दरअसल, धोनी के आउट होने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हेलीकॉप्टर शॉट स्टाइल में छक्का लगाया. जिसे फैन्स सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर कर रहे हैं.

The post VIDEO: धोनी हुए फेल तो फैन्स की डिमांड पर इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट appeared first on SportzWiki Hindi.