सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम में कभी सबसे अच्छी ओपनिंग जोड़ी हुआ करती थी लेकिन अब दोनों ही बल्लेबाजों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सचिन और वीरू ने भारत के लिए काफी समय तक एक साथ बल्लेबाजी की थी और 2011 के विश्व कप में भी ये एकसाथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आये थे, जिसमें भारत को जीत मिली थी।
दोनों ने भारत को काफी मैच जिताए और अब एक साथ ये फिर से एक टॉक शो में नजर आये है। जी हाँ, आपको बता दें कि हाल ही में इन्होंने विक्रम साठ्ये के साथ दोनों ने पुरानी कहानियों को लेकर काफी बातें कही है। इस दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने सहवाग से जुड़ी एक बेहद ख़ास बात बताई है जिसके बारे में शायद ही पहले किसी को पता होगी।
सहवाग थे ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा बक-बक करने वाले
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले 45 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा है कि वीरेंद्र सहवाग मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा बक-बक किया करते थे. इस कारण उन्हें चुप कराने के लिए उन्हें मैं हमेशा खाने के लिए केला दे दिया करता था ताकि वो खाने में व्यस्त रहे और कम बोले।
सचिन और सहवाग के नाम है वनडे में शानदार रिकॉर्ड
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए साल 2001 से 2012 तक एकसाथ खेले थे। इस दौरान इन्होंने 114 वनडे पारियों में कुल 4387 रन ठोके थे। साथ ही इसमें 13 बार शतकीय भागीदारियां भी हुई थी और 18 बार अर्धशतकीय पार्टनरशिप हुई थी। दोनों ही बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक भी बनाये। इन दोनों के बीच इस दौरान एक बार सबसे ज्यादा 182 रनों की भागीदारी हुई थी।
व्हाट द डक शो में सचिन ने सहवाग के बारे में बहुत सी बातें बताई है। इन दोनों की काफी अच्छी दोस्ती थी और आज भी काफी अच्छे दोस्त दोस्त है। सहवाग हाल फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर है तो सचिन भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच है।
यहाँ देखिये वीडियो:-
The post VIDEO: ड्रेसिंग रूम में सहवाग करते थे सबसे ज्यादा बक-बक, कुछ इस प्रकार चुप कराते थे सचिन appeared first on SportzWiki Hindi.