भारतीय क्रिकेट टीम यूके के दौरे पर है, जहाँ उन्हें लगभग तीन महीने तक आयरलैंड और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट खेलना है। टीम इंडिया 23 जून को इस लंबे दौरे के लिए रवाना हुई थी और दूसरे दिन सफलतापूर्वक लैंड किया था। इस सफ़र के दौरान खिलाड़ियों ने खूब मजे किये है जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट और ट्वीटर पर पोस्ट किया है।

बता दें कि बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तक़रीबन हर बड़े खिलाड़ी के साथ फ्लाईट का अनुभव ले रहे है कि यह सफर कैसा रहा है और फ्लाईट कैसी है। जिसके बारे में सभी खिलाड़ी अपने-अपने विचार देते है। हालाँकि महेंद्र सिंह इसके बारे में बिना कुछ बोले ही पांड्या से मजाक करते हुए आगे जाने को बोल देते है।
यहाँ देखिये बीसीसीआई का यह वीडियो जिसमें पांड्या साथी खिलाड़ियों के साथ सवाल-जवाब कर रहे है
VIDEO: In-flight entertainment: @hardikpandya7‘s verbal volleys for @imVkohli & boys.
https://t.co/g1rVPWXOfj pic.twitter.com/TgVEMLpH57
— BCCI (@BCCI) June 26, 2018
तो आप देख सकते है कि भारतीय खिलाड़ी जब सफर करते है तो वाकई खूब इंजॉय करते है और इसके लिए इस बार हार्दिक पांड्या का यह वीडियो बनाया गया है जिसमें वो सभी से बातें करते हुए नजर आ रहे है।
भारतीय क्रिकेट टीम जो 2007 के बाद अब अर्थात 11 सालों बाद आयरलैंड का दौरा कर रही है। हालांकि इस बार भी भारतीय टीम को इनके खिलाफ खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है और महज दो टी-20 मैच 27 और 29 जून को राजधानी डबलिन में खेले जायेंगे।
इन दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज खेलने वाली है जिसकी शुरुआत टी-20 के साथ होगी और उसके बाद तीन वनडे और फिर पांच टेस्ट मैच खेले जायेंगे।
The post VIDEO: यूके सफर के दौरान एंकर बनकर हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली और रैना का बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.
