वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला है। वर्तमान में ये इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में मेंटर की भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इन्होंने हाल ही में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ व्हाट द डक शो में नजर आये है जहाँ इन्होंने क्रिकेट एक्सपर्ट विक्रम साठ्ये के साथ उनके साथ बीती पुरानी बातें कही है।

साल 2013 में आखिरी बार कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले 39 वर्षीय सहवाग ने अपने पुरानी बातों के बारे में काफी कुछ बताया है। उन्होंने कहा है कि उनका पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों से अच्छी दोस्ती थी, जिसमें पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक़ इनके सबसे अच्छे दोस्त थे और मैच के दौरान इनकी कही हुई बातें भी मान लेते थे।
सहवाग ने छक्का लगाने के लिए इंजमाम से बदलवायी थी फील्डिंग
इस दौरान सहवाग ने इंजमाम उल हक़ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इन्होंने कहा है भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में इन्होंने पहली पारी में 201 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान का एक वाकया वाकई बेहद शानदार रहा था, जिसके बारे में सहवाग ने बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने छक्का लगाने के लिए इंजमाम उल हक़ से फील्डिंग बदलवायी थी।

बता दें कि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे सम्बन्ध थे और हमेशा मैच होते रहते थे। यह तीसरा टेस्ट मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाये थे लेकिन पाकिस्तान वो मैच 168 रनों से जीत गयी थी।

सहवाग ने उस मैच के बारे में एक राज खोलते हुए कहा कि,
“दानिश कनेरिया लगातार पैड पर गेंद डाल रहा था और मेरा मन छक्का लगाने का कर रहा था, तो कप्तान इंजमाम उल हक़ जो स्लिप में थे। मैंने उन्हें कहा कि लॉन्ग ऑन को ऊपर बुला दो, वो बोले क्यों, तो मैंने कहा, मुझे छक्का लगाना है, तो वे बोले तू मजाक कर रहा है। मैंने कहा मैं मजाक नहीं कर रहा हूँ, एक गेंद के बाद आप वापस उसे उसी जगह रख देना। तो इंजमाम ने कहना मान लिया और मैंने अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।”
सहवाग और इंजमाम उल हक़ ने अपने देशों के लिए खेलते हुए काफी क्रिकेट एकसाथ खेला है। “इस गेंद पर जब छक्का पड़ा था तो गेंदबाज दानिश कनेरिया काफी गुस्सा हो गया था, “सहवाग ने आगे कहा है।
The post VIDEO: सहवाग ने खोला बड़ा राज छक्का लगाने के लिए इंजमाम उल हक़ को बातो में उलझा बदलवायी थी फील्डिंग appeared first on SportzWiki Hindi.