लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईपीएल खत्म होने के बाद चोटिल हो गए थे, जिसके बाद इससे उबरने और फिट होने के लिए वर्कआउट सेशन में बिजी हैं. हालांकि विराट रोजाना जिम में घंटों समय बिताते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसे हर कोई देखना चाहेगा. जी हां, विराट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी वाइफ व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वह भी कोई नॉर्मल वीडियो नहीं बल्कि जिम में वर्कआउट करते हुए. विराट कोहली ने शादी के बाद पहली बार दोनों एक साथ आकर सोशल अकाउंट वीडियो पोस्ट किया है.
विराट कोहली ने जो वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है, उसमें अनुष्का जिम में कार्डियो की एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं. विराट कोहली ने इस वीडियो में बोले, ‘हेलो दोस्तों, जिम में ताकत और क्षमता का सेशन कर रहे हैं.. और देखिये मेरे साथ कौन हैं… बॉस की तरह वर्कआउट कर रही हैं.’

यह भी पढ़ें:
विराट नहीं … ये खिलाड़ी हैं दबंग खान के सबसे बड़े फैन
अनुष्का पीछे से एक्सरसाइज करते हुए विराट कोहली के वीडियो रिकॉर्डिंग के वक्त हंसते हुए ‘क्या बकवास है’ बोलीं. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा. इस वीडियो को अभी तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और इसे कई सेलीब्रिटी ने लाइक भी किया.
इतना ही नहीं, इंडियन मशहूर रैपर बादशह ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे वह काफी पसंद आया जब अनुष्का ने बकवास बोला.’ फिलहाल अनुष्का अपनी फिल्म शूट में काफी बिजी हैं. उनकी अगली फिल्म ‘सुई-धागा’ होगी, जिसमें उनके को-स्टार वरुण धवन भी हैं. जबकि विराट कोहली जुलाई में शुरू होने वाले इंग्लैंड टूर के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं. अभी अपने चोट से उबरने के लिए विराट फिटनेस ट्रेनिंग में समय बिता रहे हैं.
देखें वीडियो :
The post वाइफ अनुष्का के साथ जिम में पसीना बहा रहे हैं Virat, शेयर किया वीडियो appeared first on Live Cities.