Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

W W W W W W W के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, मात्र 11 गेंदों में 1 रन पर गिरे 7 विकेट

इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. जिसके बात विश्व क्रिकेट में गेंदबाजो के भविष्य को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थी. इसी बीच दुनिया भर के गेंदबाजो के लिए एक ऐसी खबर आई है. जिसे जानकर दुनिया भर के गेंदबाज काफी राहत महसूस कर रहे होंगे.

मात्र 11 गेंदों के भीतर एक रन पर गिरे 7 विकेट 

एक जगह जहां पूरे क्रिकेट जगत में रनों के पहाड़ खड़ा करने पर चिंतन हो रहा तो वहीं दूसरी तरह एक ऐसा वाक्या हुआ जहां सिर्फ एक रन के भीतर सात विकेट गिरा दिए गए। यहां के क्लब मैच में पीटरबोरो क्लब ने हाई वायकोम्ब क्रिकेट क्लब को जीत की स्थिति से हार के लिए मजबूर कर दिया। यह 7 विकेट मात्र 11 के भीतर ही गिर गये.

खुद ईएसपीएनक्रिकइंफो ने की है मैच की पुष्टि 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 189 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाई वायकोम्ब की टीम जीत से महज तीन रन दूर थी और उसके पास सात विकेट बचे हुए थे। यहां से मैच का रोमांच शुरू हुआ। तेज गेंदबाजे केरन जोंस ने चार गेंद में चार विकेट चटका दिए और इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया।

आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी 16 साल के ऑफ स्पिनर डेनयल मलिक को दी गई। 57 रन बनाने वाले नाथन हॉक्स ने पहली गेंद पर एक रन लिया और फिर मलिक ने बाकी के तीन विकेट लेकर पीटरबोरो क्लब को न भूलने वाली जीत दिला दी। इसी के साथ पीटरबोरो ने ईसीबी नेशनल क्लब चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

यहाँ देखे स्कोरकार्ड 

यह मैच के बारे में जान क्रिकेट प्रेमी हैरान जरुर हो रहे है, लेकिन दुनिया भर के गेंदबाज इस खबर से काफी खुशी महसूस कर रहे है. इस मैच के बाद ऐसा लगता है, कि क्रिकेट में अभी भी गेंदबाजों के पास करने के लिए बहुत कुछ है.

The post W W W W W W W के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, मात्र 11 गेंदों में 1 रन पर गिरे 7 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.