Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WEATHER REPORT: दुसरे टी-20 से पहले आयरलैंड के लिए आई खुशखबरी, सीरीज बराबर करने का मौका

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को डबलिन में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने डबलिन में ही खेले गए इस सीरीज के पहले टी-20 मैच में आयरलैंड को शानदार अंदाज में 76 रनों से हराया था। भारतीय टीम सीरीज में उस सीरीज की जीत के साथ ही 1-0 से आगे है और भारतीय टीम की आज होने वाले दूसरे टी-20 मैच जीत की संभावना प्रबल है।

डबलिन में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में मौसम का हाल

27 जून बुधवार को खेले गए इस सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान डबलिन में पूरे दिन बारिश की आशंका रही और इसी आशंका के बीच मैच सफलता पूर्वक पूरा हो गया। इसी तरह से आज हम आपको आयरलैंड में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के मौसम के हाल से रूबरू करवाते हैं।

शुक्रवार को डबलिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना

आयरलैंड के डबलिन में आज के मौसम पर नजर डाली जाए तो माना जा रहा है कि आज का दिन आयरलैंड में पूरी तरह से साफ है। डबलिन में दूसरे टी-20 मैच में बारिश की आशंका ना के बराबर है ऐसे में मैच में बारिश का खलल नहीं होने की संभावना है। आज का मैच भारतीय समयानुसार मैच रात 8.30 बजे शुरू होगा तो वहीं आयरलैंड का समय शाम 4 बजे होगा।

आयरलैंड के साफ मौसम से दूसरे टी-20 में बारिश के खलल की संभावना कम

आयरलैंड में मौसम वैसे तो पूरे दिन साफ है। शुक्रवार को आयरलैंड का अधिकतम तापमान जहां 23 डिग्री सेल्शियस होगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्शियस होगा। साथ ही यहां पर हवा का वेग दिनभर 18 किलोमीटर प्रतिघंटे का होगा। आर्द्रता की बात करे तो वो 46 प्रतिशत रहने की संभावना है। डबलिन में आज का मौसम तो पूरी तरह से साफ है और यहां पर मैच में बारिश का खलल होने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post WEATHER REPORT: दुसरे टी-20 से पहले आयरलैंड के लिए आई खुशखबरी, सीरीज बराबर करने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.