Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Windies vs World XI: कल के मैच में बने कई दिलचस्प रिकॉर्ड, रन न बना पाने के बाद भी कार्तिक के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

लर्ड्स में वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच अहम चैरिटी मैच खेला गया । इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रनों से करारी मात दी है। वेस्टइंडीज ने एक बार फिर से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी ताकत को साबित कर दिखाया है। वर्ल्ड इलेवन के कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने ईविन लुईस के अर्धशतक की मदद से 4 विकेट खोते हुए 199 रन बनाए। जवाब में उतरी वर्ल्ड इलेवन 16.4 ओवर में 127 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। सभी मैचों की तरह इस मैच में भी कई सारे रिकॉर्ड्स बने हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर…

1- सबसे खराब जीत अनुपात

कल हुए मैच में विश्व एकादश ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विश्व एकादश ने केवल 9 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में केवल दो में ही जीत दर्ज की है। इस दौरान इनका जीत का अनुपात 0.286 है।  यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर में शामिल टीमों की अपेक्षा सबसे कम जीत अनुपात है। बरमूडा (0.225) और अफ्रीका इलेवन (0.250) का जीत अनुपात भी विश्व एकादश से अच्छा है।

2- संदीप लामिछाने बने पहले खिलाड़ी

नेपाल के युवा स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने (विश्व इलेवन / एशिया इलेवन / अफ्रीका इलेवन) कई संयुक्त टीम से अपने अतंर्राष्ट्रीय करियर की शुरूआत करने वाले संदीप दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। संदीप नेपाल की 24 इंटरेशनल का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई अंतर्राष्टीय टी-20 या फिर ओडीआई नहीं खेला है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मोर्ने मोर्कल और डेल स्टेन के नाम था। दोनों ने अपना ओडीआई पदार्पण संयुक्त टीम से ही किया था, लेकिन इससे पहले वो अफ्रीका की अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके थे।

3-  रोंंची और कार्तिक के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

दो अलग अलग टीमों से खेलते हुए टी-20 फार्मेट में डग का शिकार होने वाले पहले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक और ल्यूक रोंची बने हैं। इससे पहले दोनों ही बल्लेबाज कभी टी-20 मैचों में डग का शिकार नहीं हुए हैं।

रोंची ने न्यूजीलैंड के लिए चार टी-20 मैच खेले हैं और वहीं दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 17 टी -20 मैच खेले हैं। लेकिन इस दौरान दोनों में से कोई खिलाड़ी डग का शिकार नहीं हुआ था।

4- थिसारा ने नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड

कल हुए मुकाबले में थिसारा परेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। 64 टी-20 पारियों में थिसारा का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले थिसारा ने निदहास ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

दो अलग-अलग टीमों से अर्धशतक बनाने वाले थिसारा दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम था। इसी के साथ थिसारा ने टी-20 में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

लॉर्ड्स में लगे सबसे ज्यादा छक्के

लॉर्डस के मैदान में एक टी-20 पारी में 15 छक्के वेस्टइंडीज की तरफ से लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। मिडलसेक्स में साल 2017 में 12 छक्के जड़े थे। कल हुए मैच में विश्व एकादश और वेस्टइंडीज की टीम ने कुल 20 छक्के जड़े। जो लॉर्डस के मैदान में टी-20 फ़ॉर्मेट में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। कल के मैच में गेल ने 64.28 की औसत से रन बनाए हैं। यह वेस्टइंडीज के किसी ओपनर द्वारा दूसरी सबसे कम स्ट्राइक रेट है।

The post Windies vs World XI: कल के मैच में बने कई दिलचस्प रिकॉर्ड, रन न बना पाने के बाद भी कार्तिक के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.