Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WIvsWORLD XI: रोमांचक मैच में जाने किसने मारी बाजी, किसके बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन तो किसने लिया सबसे ज्यादा विकेट

लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व एकादश का सामना वेस्ट इंडीज के साथ हुआ. इस मैच में जहाँ एक तरफ वेस्ट इंडीज के सामने दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी थे. वही दूसरी तरफ टी-20 चैंपियंस वेस्ट इंडीज की टीम थी. इस मैच में वेस्ट इंडीज की टीम को पहले बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला था.

वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने आज अपना पूरा दम दिखाया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 199 रन का स्कोर खड़ा किया. वेस्ट इंडीज के लिए लुईस और गेल ने 75 रन की विस्फोटक साझेदारी की थी. इस दौरान गेल के आउट होने लुईस ने टीम को संभाला. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया. उनके आउट होने के बाद अंत में सैमुल्स और रामदीन ने टीम के स्कोर को 200 के पास पहुँचाया. रामदीन ने 44 रन की पारी खेली. वही सैमुल्स ने 43 रन की पारी खेली. लुईस ने 58 रन की पारी खेली.

विश्व एकादश हुआ फेल 

200 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम की शुरुआत की कुछ ख़ास नही रही. टीम का पहला विकेट सिर्फ 4 रन पर ही गिर गया था. इस दौरान तमीम इकबाल आउट हो गए थे. उनके आउट होने के बाद लोंची भी कुछ खास नही कर सके और जल्द आउट हो गए. इस दौरान कार्तिक भी आज डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद परेरा ने टीम को संभाला. इस दौरान अपना आखिरी मैच खेल रहे अफरीदी सिर्फ 7 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने एक बाद किसी भी बल्लेबाज़ ने परेरा का साथ दिया. परेरा ने 61 रन की पारी खेली. उन्हें विल्लिमस ने आउट किया. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ टीम को आगे नही ले जा सके और पूरी टीम सिर्फ 127 रन पर ही आल आउट हो गई. वेस्ट इंडीज के लिए विलियम्स ने तीन विकेट हासिल किये.

यहाँ देखे पूरा स्कोर कार्ड

pic creadi: cricbuzz

The post WIvsWORLD XI: रोमांचक मैच में जाने किसने मारी बाजी, किसके बल्ले से निकले सबसे ज्यादा रन तो किसने लिया सबसे ज्यादा विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.