इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का हालहि में 11वां सीजन ख़त्म हुआ है. जबकि आईपीएल से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) का भी सीजन संपन्न हुआ था. हालांकि इन दोनों लीगों की तुलना नही की जा सकती है. आईपीएल की लोकप्रियता पीएसएल से कहीं ज्यादा है. लेकिन आईपीएल और पीएसएल दोनों में ही कुछ खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन देखने को मिले. इनी शानदार प्रदर्शनों के आधार पर हमने एक प्लेइंग इलेवेन बनायी है जिसमें पीएसएल और आईपीएल दोनों से ही खिलाड़ी लिए हैं.
ओपनर – केएल राहुल

इस आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवेन पंजाब की ओर से खेलने वाले केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. किंग्स इलेवेन टीम का प्रदर्शन औसत रहा लेकिन राहुल ने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. उन्होंने पहले ही मैच में आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी(14 गेंदों 50 रन) जड़ दी थी. इसके बाद भी राहुल ने लगातार रन बनाए.
सुनील नरेन

कोलकाता नाईट राइडर्स के सुनील नरेन इस आईपीएल सीजन में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बने. उन्होंने बल्लेबाजी में केकेआर को तेजी के साथ शुरुआत दिलायी. जबकि गेंदबाजी में विकेट भी निकाले. नरेन ने 189.89 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए. जबकि 17 विकेट भी लिए.
मध्यक्रम – केन विलियमसन

इस आईपीएल सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी की. उनकी टीम सनराइजर्स ने फाइनल तक का सफ़र भी तय किया. केन विलियमसन ने पूरे सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वह 17 मैचों में 735 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसलिए वह ऑरेंज कैप विनर बने.
बाबर आज़म

पीएसएल में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आज़म की टीम करांची किंग्स फाइनल तक नही पहुंच पायी. लेकिन बाबर ने अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन जमकर किया. बाबर ने 40.20 की औसत से 11 मैचों में 402 रन बनाए. बाबर में यह क्षमता है कि वह विपरीत परिस्थितियों को समझते हुए अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं.
रिषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की ओर से खेलने वाले रिषभ पंत ने अपना प्रभाव इस आईपीएल सीजन में छोड़ा है. बाएं हांथ के इस बल्लेबाज ने धमाकेदार स्ट्राइक रेट 173.60 से 684 रन बनाए हैं. इस दौरान उनकी सबसे अच्छी पारी 63 गेंदों पर 128 रनों की रही.
शेन वाट्सन

आईपीएल हो या बिग बैश या पीएसएल शेन वाट्सन ने तीनों लीगों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. आईपीएल में वाट्सन ने दो सतक जड़े. जिसमें से एक सतक फाइनल मुकाबले में आया. इस फाइनल मैच में शेन वाट्सन ने 57 गेंदों पर 117 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी थी.
महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर और कप्तान)

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरी बार आईपीएल चैंपियन का टाइटल जीता है. जबकि कई बार चेन्नई फाइनल में पहुंची है. वह एक सफल कप्तान है. इसके साथ ही उन्होंने इस आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी भी की है. धोनी ने लगातार मैचों में रन बनाकर बता दिया कि उनकी बल्लेबाजी पर अभी शक करना सही नही है. इसलिए फिर चाहे बात विकेटकीपिंग, बल्लेबाजी या कप्तानी की हो धोनी सभी में फिट बैठते हैं.
ऑल राउंडर और गेंदबाजी – राशिद खान

राशिद खान ने एक बार फिर अपनी खतरनाक गेंदबाजी दिखाई. राशिद ने 17 मैचों में 6.73 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए. इसके साथ ही उन्होंने क्वालीफायर मैच में 10 गेंदों पर 34 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया था. जिससे टीम कोलकाता नाईट राइडर्स को हराकर फाइनल में पहुची थी.
फहीम अशरफ

पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले ऑल राउंडर फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी की. अशरफ ने 12 मैचों में 18 विकेट लिए. इस्लामाबाद टीम की सफलता में फहीम का अहम योगदान रहा है.
एंड्रू टाई

किंग्स इलेवेन पंजाब की ओर से खेलने वाले एंड्रू टाई ने इस पूरे आईपीएल सीजन में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. वह 14 मैचों में 24 विकेट लेकर पर्पल कैप विजेता भी रहे.
उस्मान खान

उस्मान खान नई बॉल से स्विंग कराने में माहिर हैं. इसके साथ ही वह डेथ ओवर में सटीक योर्कर भी डालते हैं. पीएसएल के इस सीजन में उस्मान ने नौ मैचों में 16 विकेट लिए.
The post ये हैं आईपीएल और पीएसएल के खिलाड़ियों को लेकर बनाई गयी एक संयुक्त XI की टीम, जो दे सकती हैं किसी भी टीम को मात appeared first on SportzWiki Hindi.