Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिफल 05 जुलाई : इन राशि वाले लोगों के लिए गुरुवार का दिन होगा कष्ठ भरा 

मेष :

मेष राशि के जातकों को आज कार्यालय में काम बढ़ने के कारणपरेशानी उठानी पड़ सकती है।

वृष :

वृष राशि के जातक आज पूरी मेहनत से कार्य करेंगे,तो उनको शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने का मौका बन सकता है।

मिथुन :

मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार और दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा में जाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल नहीं करें।

कर्क :
परिवार और दोस्तों की सूझ-बूझ से काम लेने से कर्क राशि के जातकों के आज अपने व्यापार में बहुत बड़ा लाभ होने के साथ अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

सिंह :

आज आप अपने बच्चों से मिलकर बहुत ज्यादा खुश हो सकते हैं। आज आपके घर में आपके बचपन का दोस्त का आना हो सकता है।

कन्या :

कन्या राशि के जातक आज अपने दुश्मनों से थोड़ सर्तक रहे तो अच्छा होगा। आपका दुश्मन आपको हानी पहुंचा सकता है।

तुला :

तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी में अच्छा परिणाम मिलने का योग बन रहा है। इसके लिए वह अपने कार्यालय का काम सही तरह से करें।

वृश्चिक :

वृश्चिक राशि के जातकों की आज घर में किसी सदस्य के साथ लड़ाई होने का खतरा हो सकता है। इसके लिए वह अपने घर वालों के साथ प्रेम से वार्तालाप करें।

धनु :

धनु राशि के जातक आज किसी भी क्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इसके लिए वह किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मना नहीं करें।

मकर :

मकर राशि के जातक व्यर्थ में पैसे खर्च करने से बचें और अपने बच्चों को पैसे बचाने के लिए कहें।

कुंभ :
कुंभ राशि के जातक किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले अपने परिवार वालों से विचार विमर्श जरूर करें और ऐसा करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन :

मीन राशि के जातकों को आज अपने जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इसलिए अपने जीवन साथी के साथ प्रेम से वार्तालाप करें।



Herald