भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज शुरू हो गई है. इस तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज के क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस पहले वनडे मैच में भारतीय टीम से एक बहुत बड़ी गलती हो गई है.
जॉनी बैरेस्टो के खिलाफ डीआरस ना लेने की गलती

आपको बता दें, कि दरअसल इंग्लैंड की पारी का पहला ओवर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव करा रहे थे, उनके इस ओवर छठी गेंद पर इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे, लेकिन भारतीय टीम ने डीआरस ना लेने की गलती कर दी.
रिप्ले में साफ़ आउट थे जॉनी बैरेस्टो

दरअसल , 0.6 ओवर में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जॉनी बैरेस्टो के पैर पर गेंद दे मारी. उसके बाद उन्होंने व टीम के साथियों ने एलपीडब्लू की काफी तेज अपील भी की, लेकिन अंपायर ने बैरेस्टो को आउट करार नहीं दिया.
इसके बाद डीआरएस को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आपस में बात जरूर की, लेकिन डीआरएस नहीं लिया. भारतीय टीम को डीआरएस न लेने का खामियाजा भुगतना पड़ा है, क्योंकि जब रिप्ले में देखा गया, तो जॉनी बैरेस्टो साफ आउट थे.
अगर भारतीय टीम डीआरएस लेती, तो भारतीय टीम को जॉनी बैरेस्टो का विकेट मिल जाता, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने यह बड़ी गलती कर दी थी, कि उन्होंने डीआरएस नहीं लिया.
वैसे भारतीय टीम के डीआरएस लेने में धोनी को महारथ हासिल है, लेकिन इस बार धोनी भी गलत साबित हुए और वो भी अपनी टीम को डीआरएस लेने के लिए नहीं कह पाये थे.
यहाँ देखे वीडियो
— vineet kishor (@vineetkishor2) July 12, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे उमेश यादव ने अपने पहले ही ओवर में बैरेस्टो को आउट कर दिया था, लेकिन भारतीय टीम द्वारा डीआरएस ना लेने की गलती ने उन्हें आउट करार नहीं दिया.
The post वीडियो : 0.6 ओवर में अम्पायर ने की भारत के साथ बेईमानी और फिर धोनी ने की ऐसी गलती appeared first on SportzWiki Hindi.