इंडियन प्रीमियर लीग ने दुनिया भर के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का काम किया है। यही वजह है कि अलग-अलग देशों के लिए खेलने वाले अब अच्छे दोस्त बन चुके हैं। आईपीएल में हरभजन सिंह और एंड्रू सायमंड्स की दोस्ती भी कराई थी। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।
क्रुणाल पांड्या ने पोस्ट किया था वीडियो
18 जुलाई को मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो भारत ए के इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए मैच की थी। इस वीडियो में स्पिन गेंदबाज क्रुणाल ने लायंस के बल्लेबाज को तेज शॉर्ट गेंद फेंकते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए बल्लेबाज बिल्कुल तैयार नहीं था और वह गेंद से सरप्राइज हो गया। इस वीडियो के साथ ही क्रुणाल ने कैप्शन में लिखा
“तेज गेंदबाजों को ही सारे मजे क्यों चाहिए?”
Why should fast bowlers have all the fun?
pic.twitter.com/vpuqFH90PC
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) July 18, 2018
राशिद खान ने किया कमेंट
अफगानिस्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “बिल्कुल हमें इसपर काम करना चाहिए”।
Exactly we should work on it
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) July 18, 2018
राशिद का यह कमेंट क्रुणाल को काफी पसंद आया और उन्होंने इसपर एक फनी रिप्लाई दिया। क्रुणाल ने लिखा “हां, हमें करना चाहिए, लेकिन हम एक दूसरे को ऐसी गेंद नहीं फेकेंगे। डील?”
@rashidkhan_19 , yes we should. But let’s not bowl this to each other.
Deal?
https://t.co/zTttmycNhG
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) July 19, 2018
राशिद ने दिया और भी फनी जबाव
एक-दूसरे को ऐसी गेंद नहीं फेंकने को राशिद राजी हो गए, लेकिन उन्होंने क्रुणाल से पूछ डाला कि क्या मै हार्दिक पांड्या को फेंक सकता हूँ।
Deal done
@krunalpandya24 bro . Can we bowle to @hardikpandya7 Bro
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) July 19, 2018
अब समय आ गया था कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर और क्रुणाल के छोटे भाई हार्दिक पांड्या इस बात का जबाव दें। हार्दिक ने राशिद के पोस्ट पर लिखा “चैलेंज एक्सेप्टेड”।
Challenge accepted!
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 19, 2018
हार्दिक के इस रिप्लाई से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नंबर एक गेंदबाज राशिद खान काफी इम्प्रेस हुए और उन्होंने लिखा “इसे ऑलराउंडर कहते हैं।”
That’s call All rounder @hardikpandya7
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) July 19, 2018
The post दुनिया के नम्बर 1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान ने दिया हार्दिक को बाउंस खेलने का चैलेन्ज मिला ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.





