क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से एक झाप छोड़ी है. ऐसे ही एक गेंदबाज पाकिस्तान के सक़लैन मुस्ताक रहे हैं. जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए मुसीबतें पैदा की. वह अपने समय के शानदार स्पिनर गेंदबाज रहे. मुस्ताक ही वह गेंदबाज हैं जिनके नाम वनडे क्रिकेट में एक वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.
एक साल में चटकाए 69 विकेट
अपने करियर में 169 वनडे मैच खेलने वाले मुस्ताक ने अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फसाते हुए 288 विकेट लिए हैं. जिसमें उनकी इकॉनमी 4.29 रही है. जबकि सबसे अच्छा प्रदर्शन 20 रन देकर 5 विकेट रहा है. हालांकि उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 1997 में रहा.

वर्ष 1997 में सक़लैन मुस्ताक एक दिवसीय मैचों में 36 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा विकेट निकालते हुए 69 विकेट लिए थे. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 38 रन देकर 5 विकेट रहा था. इस रिकॉर्ड को कोई भी गेंदबाज अभी तक पीछे नही कर पाया है. खास बात ये है कि एक वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर भी खुद मुस्ताक ही हैं.
1996 में उन्होंने यानि अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के एक वर्ष पहले 33 मैचों मे 65 विकेट लिए थे. जिसमें उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 29 रन देकर 5 विकेट रहा था. इस प्रकार देखें तो लगातार दो वर्ष मुस्ताक ने अपनी जबरदस्त स्पिन गेंदबाजी का जादू चलाया.

सक़लैन मुस्ताक के बाद पाकिस्तान के ही गेंदबाज सईद अजमल का नाम है. जिन्होंने वर्ष 2013 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 मैचों में 62 विकेट लिए थे. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न चौथे नंबर पर हैं. जिन्होंने वर्ष 1999 में 37 मैचों में 62 विकेट लिए थे. वही इसके बाद भारत के अनिल कुंबले हैं. जिन्होंने 1996 में 32 मैचों में 61 विकेट चटकाए थे.
1995 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मुस्ताक 1995 में ही एक टेस्ट मैच के दौरान उस समय फोकस में आ गए जब उन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाए थे. इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी के ग्राफ को लगातार उपर बढ़ाया.
The post दुनिया का एकलौता गेंदबाज जिसने 1 साल में ही ले डाले थे पुरे 69 विकेट, कुलदीप है बहुत पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.