Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने कसा विराट पर व्यंग, स्मिथ है दूर इसलिए कोहली अभी है नम्बर 1

क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है कि मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है. यह कोई नई बात नहीं है, यह परम्परा पुरानी चली आ रही है.

पहले सर डॉन ब्रैडमैन और विवियन रिचर्ड्स में बेस्ट कौन की चर्चा हुआ करती थी, फिर दौर आया सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का और अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ (जो बाल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद एक साल का बैन झेल रहे हैं) के बीच यह होड़ चलती रहती है.

दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. अब इसी कड़ी में कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पोंटिंग की माने तो मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं. हालांकि स्मिथ एक साल का बैन नहीं झेल रहे होते तो हालात कुछ और होतें.

गौरतलब है कि केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट बॉल टेंपरिंग करते हुए पकड़े गए.

इस घटना में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर भी संलिप्त थे, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वार्नर पर एक साल वहीं बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबन्ध लगा दिया.

पोंटिंग ने कहा कि

“कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता है जो दुनिया के किसी और बल्लेबाज में देखने को नहीं मिलती. कोहली निश्चित रूप से इस समय के बेस्ट बल्लेबाज है.”

वहीं स्मिथ को लेकर पोंटिंग ने कहा कि

“पिछले साल एशेज में स्मिथ ने जिस तरह से प्रदर्शन किया ऐसा करना दुनिया के किसी बल्लेबाज के के लिए आसान नहीं है. एशेज में स्मिथ ने 137.40 की औसत से 687 रन बनाए बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल थे. इस प्रदर्शन के बाद से आज तक स्मिथ टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज की कुर्सी पर कब्जा जमाये हुए हैं. भले ही वह 6 महीनों से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं लेकिन कोई बल्लेबाज उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाया है.”

अपने इंटरव्यू में पोंटिंग ने आगे बात करते हुए बताया कि

“कोहली अभी इसलिए बेस्ट हैं क्योंकि स्मिथ क्रिकेट से दूर है. वह जब भी वापसी करेगा कोहली को कड़ी चुनौती पेश करेगा.”

पोंटिंग ने कहा कि

“स्मिथ जब भी लिस्ट में होगा वह मेरे लिए दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज होगा.”

The post रिकी पोंटिंग ने कसा विराट पर व्यंग, स्मिथ है दूर इसलिए कोहली अभी है नम्बर 1 appeared first on SportzWiki Hindi.