Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी बने वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज, सबसे ज्यादा रन बनाने वालों टॉप-5 में भारत नहीं बल्कि इस देश के हैं 3 बल्लेबाज

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना नाम एक विशिष्ट क्लब में शामिल कर लिया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। धोनी वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले 12वें बल्लेबाज बन गए हैं।

धोनी ने पूरे किए दस हजार वनडे रन

महेन्द्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर में ये दिन एक यादगार दिन बन गया है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ इस आंकड़े को छूआ। धोनी ने ये मुकाम अपने वनडे करियर के 320वें मैच की 273वीं पारी में हासिल किया।

इसके साथ ही आपको बताते हैं वनडे क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

1 सचिन तेंदुलकर- 18426 रन

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तो क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड पुरूष हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में खेले 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की प्रभावशाली औसत के साथ 18426 रन बनाए।

2 कुमार संगकारा- 14234 रन

श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रहे। कुमार संगकारा ने वनडे क्रिकेट में जबरदस्त योगदान दिया। कुमार संगकारा ने 404 मैचों की 380 पारियों में 41.98 की शानदार औसत से 14234 रन बनाने में कामयाब रहे।

3 रिकी पोंटिंग- 13709 रन

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग अपने दौर में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के रूप में जाने गए। रिकी पोंटिंग ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से खास पहचान बनायी। पोटिंग ने अपने वनडे करियर में 375 मैचों की 365 पारियों में 42.09 की औसत से 13209 रन बनाए।

4 सनथ जयसूर्या- 13430 रन

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज के रूप में अपने आप को स्थापित किया। सनथ जयसूर्या वनडे क्रिकेट में एक विस्फोटक बल्लेबाजी से बहुत सफलता हासिल की। जयसूर्या ने अपने वनडे करियर इतिहास में 445 मैचों की 433 पारियों में 32.36 की औसत से 13430 रन बनाए।

5 माहेला जयवर्धने- 12640

श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का नाम भी विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम क्रिकेटरों में शुमार रहा। माहेला जयवर्धने ने वनडे क्रिकेट में शानदार कामयाबी हासिल की। माहेला ने अपने वनडे करियर में 448 मैचों की 418 पारियों में 33.37 की औसत से 12650 रन बनाने में सफल रहे और वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पांचवे स्थान पर रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post धोनी बने वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज, सबसे ज्यादा रन बनाने वालों टॉप-5 में भारत नहीं बल्कि इस देश के हैं 3 बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.