आज के समय में सोशल मीडिया को देखते हुए सबसे ज्यादा लोग फेसबुक पर एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया में लोग फेसबुक को ज्यादा पसंद करते है.एक रिपोर्ट के आनुसार भारत में वर्तमान समय मे सबसे ज्यादा फेसबुक यूजर्स है. माना जा रहा है कि भारत मे सेलिब्रिटीज फेसबुक को ज्यादा प्रयोग करते है, क्योंकि यहाँ वो अपने निजी जीवन के कुछ पल और तस्वीरे अपने प्रसंशको को इसी सोशल मीडिया द्वारा शेयर करते है. इसी कारण से इनके फॉलोवर्स फेसबुक पर ज्यादा है. इनके आलावा फेसबुक पर और भी पर्सनालिटी है, जिनको लोग ज्यादा लाइक देते है.
मौजूदा समय में देखा जाये तो फेसबुक पर टॉप 10 की लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद आने वालों में सबसे पहला नाम किसी सेलिब्रिटी का नहीं आता है बल्कि इसमें सबसे पहला नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आता है, तो वही दूसरा नाम फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का है.जिनके फैन करोड़ो में है.
नम्बर 1 .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चाहे राजनीति या सोशल मिडिया का प्लेटफ़ॉर्म हो भारत के प्रधानमंत्री का नाम चाहने वालों मे सबसे पहले आता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भारत के सबसे ताकतवर शख्स में आता है. जिनको फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. इनके फॉलो करने वालों की संख्या 42,747,031 है.
नम्बर 2 प्रियंका चोपड़ा

फेसबुक पर दुसरे नम्बर पर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम है, जिन्होंने हाल ही में हॉलीवुड में कदम रखा है. इनका जलवा फेसबुक पर काफी है, इनको फॉलो करने वालों की संख्या 37,084,997 है.
नम्बर 3 कप्तान विराट कोहली

क्रिकेट जगत में काफी कम उम्र में अपना नाम कमाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम फेसबुक पर तीसरे नम्बर पर आता है जिनके फैन फॉलोइंग संख्या 36,815,693 है.कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है.
नम्बर 4 सलमान खान

बॉलीवुड में अपना झंडा गाड़ चुके सलमान खान के पूरी दुनिया में फैंस है. फैंस उनकी किसी नई खबर का इंतजार करते रहते है.फेसबुक पर इनके चाहने बालों की संख्या लगभग 30 लाख 57 हजार है.
नम्बर 5 दीपिका पादुकोण

कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्म देने बाली बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फेसबुक पर पसंद करने बालों की संख्या कुछ कम नहीं है वर्तमान समय में सबसे पसंदीदा एक्टर्स होने के साथ इनकी फैन फॉलोइंग संख्या लगभग 34,187,485 है.
नम्बर 6 अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने बाले अमिताभ बच्चन सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहते है फेसबुक पर फैन्स इनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते है.फेसबुक पर इनकी फैन फॉलोइंग संख्या लगभग 30,288,189 है.
नम्बर 7 शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से पहचाने जाने बाले जलवा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है. फेसबुक पर शाहरुख खान को फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 30,288,189 हैं.
नम्बर 8 श्रेया घोषाल

गायिकी में अपना नाम कमाने वाली श्रेया घोषाल की फेसबुक पर फैन फॉलोइंग संख्या लगभग 29,387,666 हैं.
नम्बर 9 महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी फेसबुक पर फैन फॉलोइंग कम नही है. यह फेसबुक पर पसंदीदा पर्सनालिटी में 9 वें नम्बर पर आते है. फेसबुक पर इनकी फैन फॉलोइंग संख्या लगभग 29,387,249 है.
नम्बर 10 हनी सिंह

देशी सुपरस्टार हनी सिंह दुनिया भर में पसंद किये जाते है. इन्होने अपने गानों से धूम मचाकर लोगों का दिल जीता है. हनी सिंह को फेसबुक पर लगभग 28,828,572 फैन्स फॉलो करते है.
The post सोशल मीडिया फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले टॉप 10 सेलिब्रिटीज में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.