Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 हजार से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे ये 5 बल्लेबाज, लेकिन पुरे करियर में नहीं लगा सके 20 शतक

क्रिकेट में आंकड़े काफी मायने रखते हैं. ये आंकड़े ही रिकार्ड्स बनाते हैं. कई रिकार्ड्स ऐसे भी होते हैं जो लंबे समय तक बने रहते हैं और उन्हें कोई तोड़ नही पाता.

आज हम आपको ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए. मगर वह 20 शतक के आंकड़े तक नही पहुंच पाए.

5. महेंद्र सिंह धोनी 

धोनी ने अभी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपने 10 हजार रन पूरे किए हैं. धमाकेदार बल्लेबाज धोनी ने 2004 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था.

अभी तक 320 वनडे मैच खेल चुके धोनो ने 10004 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 67 अर्द्धशतक लगाए. जबकि धोनी के नाम 10 वनडे शतक ही दर्ज हैं. हालांकि जिसका कारण है उनका निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आना.

4. ब्रायन लारा 

वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा महान बल्लेबाजों में से एक हैं. लारा ने 1990 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू मैच खेला था. उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 10405 रन बनाए. जिसमें लारा ने 63 अर्द्धशतक जड़े. वह 20 शतक के आंकड़े से सिर्फ एक शतक ही दूर रह गये उनके नाम 19 शतक दर्ज हैं.

3. राहुल द्रविड़ 

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ भारतीय टीम की दीवार के नाम से जाने जाते रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 344 वनडे मैच खेले. जिसमें 10889 रन बनाए. इस दौरान द्रविड़ ने 83 अर्द्धशतक और 12 शतक लगाए.

2. इंजमाम-उल-हक़

पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक़ एक जबरदस्त खिलाड़ी रहे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 378 वनडे मैच खेले. जिसमें 11739 रन बनाए.  इस दौरान इंजमाम ने 83 अर्द्धशतक लगाए. जबकि वह शतक 10 ही लगा सके.

1. महेला जयवर्धने 

श्री लंका के महेला जयवर्धने क्रिकेट इतिहास के एक शानदार बल्लेबाज हैं. अपनी दमदार बल्लेबाजी से उन्होंने श्री लंका को कई मैचों में जीत दिलाई.

श्री लंका के लिए 448 वनडे मैच खेलने वाले जयवर्धने ने 12650 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 77 अर्द्धशतक जड़े. जबकि 20 शतक पूरे करने में सिर्फ एक शतक से पीछे रह गए और उनके नाम 19 शतक दर्ज हैं.

The post 10 हजार से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे ये 5 बल्लेबाज, लेकिन पुरे करियर में नहीं लगा सके 20 शतक appeared first on SportzWiki Hindi.