क्राइम डेस्क। देश में पिछले कई दिनों से जिस तरह की वारदातों का खुलासा हो रहा हैं उनके बारें में सूनकर हर इंसान की रूह कांपने लगती हैं। महिला सुरक्षा की धज्जियां उडाने वाली ये वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। बात अगर क्राइम रेट के लिहाज से करें तो पिछले 2-3 साल में ये क्राइम रेट बहुत तेजी से बढ रहा हैं। हालहीं में एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं देश के दक्षिणी हिस्से चेन्नई सें, जहां एक स्कूल के सेवानिवृत्त हेडमास्टर पर आरोप हैं कि उसने महज 10 साल की बच्ची के साथ मानवता की हदों को पार करते हुए कुकर्म किया हैं। आपको बता दें की आरोपी हेडमास्टर की उम्र 99 साल हैं और वो सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्ती ले चुका हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को मामले का खुलासा होने पर हिरासत में ले लिया गया हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स को बच्ची के शारीरिक शोषण के मामले में हिरासत में लिया हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी शख्स का नाम परशुराम है जो सन्नीकुप्पम में रहता हैं। आरोपी शख्स को उसे आवडि ऑल वुमेन पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। आरोपी शख्स के चेन्नई में कुल पांच घर हैं।
गौरतलब हैं कि पीडिता बच्ची और उसका परिवार दो साल पहले आरोपी शख्स के सन्नीकुप्पम वाले घर में रहने के लिए आए थें। पिछले शुक्रवार पीडिता बच्ची के अचानक उल्टी और पेट में दर्द होने पर सब परिवार वाले चिंतित हो गये और उसकी तबियत बिगडने पर अस्पताल लग गयें। बच्ची को अस्पताल ले जाने पर जब उन्हें पीडिता के साथ हुए दुराचार का पता लगा तो मानो पैरो के नीचे जमीन खिसक गई। माता-पिता द्वारा पिडिता से पूछने पर मकान मालिक परशुराम का ना सामने आया। पीडिता ने माता-पिता को बताया की आरोपी शख्स उसे ओरल सेक्स के लिए मजबूर करता था। मामले का खुलासा होने पर आरोपी युवक ने परशुराम के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स के सात सात बच्चे हैं जो उसके साथ नही रहते हैं। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं।
Herald